Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी अरेस्ट, तीन लड़कियों को हिरासत में लिया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश कर तीन आरोपी  को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू)  और थाना सेक्टर- 49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन लड़कियों को हिरासत में लिया है। आरोपी ग्राहकों को आन डिमांड युवतियां मुहैया कराते थे। जहां भी ग्राहक युवतियों को बुलाता था, वहां पर युवती को छोड़ने जाते थे। आरोपियों  के कब्जे घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन व 3500 रुपये नकद बरामद किए है।

पुलिस कि गिरफ्त में खडे अनुराग, दानवेंद्र और शैलेंद्र यादव को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाना- 49 की टीम ने ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सेक्टर-51 के एक गेस्ट हाउस में मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप गिरफ्तार किया है। आरोपियों का साथी मौके से अर्जुन से फरार हो गया।  डीसीपी (महिला एवं बाल सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेक्टर-51 के एक गेस्ट हाउस में ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। एसीपी नोएडा श्याम जीत सिंह के नेतृत्व में एएचटीयू पुलिस और थाना 49 की टीम ने रेड कर तीन आरोपियों गिरफ्तार किया।  आरोपियों का साथी अर्जुन से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीपी वृंदा शुक्ला मौके से पुलिस ने तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। जिनकी संलिप्तता के संबंध में जानकारी की जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों  ने बताया कि इंटरनेट मीडिया से प्राप्त नंबरों के आधार लोगों से संपर्क करते हैं। वाट्सएप पर ही युवतियों के फोटो संबंधित लोगों को भेजे जाते हैं। फिर सारी बात होने पर आरोपित अपनी युवती को संबंधित व्यक्ति के घर या होटल के कमरों तक पहुंचाते हैं। डील होने पर आरोपी तीन हजार रुपये प्रति ग्राहक तक वसूलते थे। इसमें से एक हजार रुपये युवतियों को प्रति ग्राहक दिया जाता है।पुलिस जांच में सामने आया है कि युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने युवतियों को वन स्टाप सेंटर भेज दिया है। पुलिस आरोपितों के गिरोह में शामिल अन्य युवतियों को भी छुड़ाने का प्रयास कर रही है। इसके चलते आरोपितों के दिल्ली के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Related posts

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग फर्स्ट फ्लोर सेकंड फ्लोर तक पहुंची, आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हुई,आफिस भी जला।

Ajit Sinha

हरियाणा प्रदेश के लोगों को अब ‘हरियाणा एक, आपातकालीन नम्बर एक‘ पर सभी प्रकार की सहायता प्राप्त होगी- चावला

Ajit Sinha

सागर सिंगला सुसाइड केस: पंचकूला पुलिस ने फरार चल रहे 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x