Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा:सीएम मनोहर लाल ने आज कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाई। दीपावली के अवसर पर हरियाणा पुलिस के जवानों ने देश भक्ति के गीत भी सुनाए । मुख्यमंत्री  ने पुलिसकर्मियों के उत्साह को बढ़ाते हुए स्वयं भी ‘मनुष्य तू बड़ा महान…’ गीत सुनाया।दीपावली के इस पावन त्यौहार पर मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने देश और प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की।

उन्होंने सभी कर्मियों को दीपों के इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा प्रदेश सदा, सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहते हुए भारत के मानचित्र पर अपनी चमक बिखेरता रहे।मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ दीपावली मनाते हुए कहा कि जो परिकल्पना राम राज्य के लिए रामायण में की गई थी उसी रास्ते पर हमें समाज को आगे लेकर जाना है

जिससे एक स्वस्थ और समृद्ध प्रदेश का निर्माण होना सुनिश्चित हो सके। वहीं सभी कर्मियों ने मुख्यमंत्री को भी दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर पुलिस के महानिदेशक पीके अग्रवाल, सीआईडी चीफ आलोक मित्तल सहित सीएम आवास के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: अनियमितता पाए जाने पर जेनिथ अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश : यशपाल यादव

Ajit Sinha

अमेरिका स्थित यूएसइंडिया फाउंडेशन द्वारा हरियाणा को 176 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 5 वेंटिलेटर दान में दिया हैं -अनिल विज

Ajit Sinha

कांग्रेस सरकार बनते ही पीपीपी होगा खत्म, सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड का डाटा पर्याप्त- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x