Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 14 वर्ष शादी के हो गए थे , एक भी बच्चा नहीं था, इसलिए 3 माह की बच्ची का अपहरण किया, अब वह साढ़े 5 वर्ष की हैं -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना कोतवाली पुलिस ने आज 5 वर्ष पूर्व अपहरण हुई 3 माह की बच्ची के केस अब पुलिस ने सुलझा लिया हैं। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर आरोपित दो महिलाओं सहित तीन लोगों को अरेस्ट किया है।

प्रबंधक थाना कोतवाली उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना 04 जून 2016 की है एक महिला निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश हाल झुग्गी ओल्ड रेलवे स्टेशन फरीदाबाद ने अपनी 3 माह की बच्ची के अपहरण की शिकायत दी थी जिस पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरु कर दी थी। इस मामले को सुलझाने में पुलिस काफी दिनों से कोशिश कर रही थी। उनका कहना हैं कि थाना कोतवाली पुलिस टीम को बच्ची के बारे में गत 20 अक्टूबर 2021 को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई जिस पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम गठित  कर आरोपित उधम सिंह को ऊंचा गांव से बाल काटने की दुकान से काबू किया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने एक बच्ची को वर्ष 2016 में रेखा और उसकी बहन कोमल के साथ झुग्गी ओल्ड रेलवे स्टेशन फरीदाबाद से उठाया था। उनका कहना हैं कि आरोपित उधम सिंह को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपित ने महिला साथी का पता दिल्ली मटियाला का बताया जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपित महिलाएं  रेखा और कोमल को दिल्ली से अरेस्ट कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्ची की अब उम्र 5.5 वर्ष हो गई है। जिस वक्त बच्ची का अपहरण हुआ उस वक्त बच्ची की उम्र मात्र 3 माह थी।पूछताछ के दौरान आरोपित महिला रेखा ने बताया कि उसकी शादी को 14 वर्ष होने पर भी उस को कोई बच्चा नही है। रेखा ने किसी बच्चा गोद लेने का प्रयास किया , जिसके लिए  काफी पैसो की आवश्यकता थी। कही से बच्चा लेने के लिए अपनी बहन कोमल को बताया कि उसके लिए किसी बच्चे का इंतजाम करो। आरोपित कोमल ने यह काम जानकार उधम सिंह को सौंप दिया जो कि एक ऑटो चालक है। जिन्होंने योजना बनाकर उक्त महिला को बच्ची को कपड़े दिलाने के बहाने से मार्केट में ले गए और महिला को चकमा देकर बच्ची को लेकर फरार हो गए । तीनों ने मिलकर बच्ची का अपहरण की घटनाओं को अंजाम दिया था।पुलिस टीम ने बच्ची को बाल कल्याण समिति सेक्टर-30 फरीदाबाद में छोडा है। कानूनी कार्रवाई के बाद बच्ची को परिजनों के हवाले किया जाएगा। तीनों आरोपित को आज पेश अदालत कर जेल भेजा।

Related posts

फरीदाबाद : इंडियन नेशनल लोकदल ने ‘किसान अधिकार रैली’ को सफल बनाने के लिए बैठक का किया आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिव्यांगों के लिए हरियाणा में 5 एकड़ क्षेत्र में एक अस्पताल स्थापित करने की घोषणा की, शिलान्यास किया।।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निकिता मर्डर केस में आगामी गुरुवार को चालान कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा, एसआईटी टीम के साथ समीक्षा बैठक की- सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x