Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पहले महिला से दोस्ती की, फिर उसके साथ जबरन रेप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एक शख्स ने महिला से पहले दोस्ती की, फिर उसके साथ जबरन बलात्कार किया और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, के आरोपित को महिला थाना, सेक्टर -16 की टीम ने आज पलवल से अरेस्ट कर लिया। इस आरोपित के खिलाफ महिला थाना , सेक्टर -16 में दुष्कर्म करने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हैं। आज आरोपित को जिला अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे नीमका जेल भेज दिया।

थाना इंचार्ज गीता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित का नाम सुखबीर हैं और इसके खिलाफ बीते 21 अगस्त 2021 को फरीदाबाद की रहने वाली एक पीड़िता ने शिकायत दी थी कि आरोपित सुखबीर ने पहले उसके साथ दोस्ती की, फिर उसका गलत फायदा उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आज इस आरोपित को पलवल से अरेस्ट कर लिया गया हैं। उनका कहना हैं कि आज उनकी टीम ने आरोपित सुखबीर को जिला अदालत के संमुख पेश किया जहां से अदालत ने उसे नीमका जेल भेज दिया।

Related posts

मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाला और एमबीए की डिग्री धारक मुन्ना भाई पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सिरफिरे ने उजाड़ा परिवार, मां-बाप, बहन और दो भाइयों को उतारा मौत के घाट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने नौकर पर कातिलाना हमले करने के आरोपी को प्रॉपर्टी डीलर बाप -बेटे को किया गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x