Athrav – Online News Portal
नोएडा

एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार ने शहर का मौसम बदल कर रख दिया है. इस बारिश के कारण तापमान गिरा है साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दिया है.रविवार का दिन होने के कारण लोग घर में ही रुक बारिश मजा उठाते नजर आए, लेकिन कोतवाली फेज-3 में स्थित सेक्टर 70 के बसई गांव में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज आंधी के साथ आई बारिश ने शहर का मिजाज ही बदल कर रख दिया है बारिश के कारण तापमान गिरने से मौसम ठंडा हो गया है और गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है, लेकिन तेज आंधी के कारण सेक्टर- 70 के बसई गांव में रहने वाली प्रेमलता के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में उनके घर को काफी नुकसान हुआ है और प्रेमलता और उनका बेटा मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि प्रेमलता की हालत नाजुक बनी हुई है। तेज आंधी और बारिश के चलते नोएडा के कई जगहों पर पेड़ भी टूट कर गिर गया है,

कहीं जगह बिजली खंभे को नुकसान पहुंचा है जिस के कारण कई इलाकों में विद्युत सेवा बाधित रही। कई पेड़ टूटकर मुख्य मार्ग में गिर गए जिन को हटाने के बाद यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वही लोग रविवार का दिन होने के कारण घर में ही रुक कर बारिश का लुफ्त उठाते नजर आए। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में बारिश से बचना चाहिए नहीं तो लोग बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

Related posts

दीपिका नागर केस में बड़ा खुलासा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोली ससुराल वालों की पोल, शरीर पर मिले बर्बरता के 10 गंभीर निशान, फटी थी तिल्ली

Ajit Sinha

पति ने अपनी पत्नी की पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्चा उठाया, लेकिन ग्रेजुएट होने पर पत्नी ने पति को अनपढ़ कहकर ठुकराया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फर्जी कंपनी बनाकर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लोगों से करोड़ो की ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x