Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

होटल के एक कमरे में पुरुष दोस्त ने एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम : पति को बगैर बताए एक शख्स के साथ होटल में कमरा लेकर ठहरी एक महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या शक  उसी शख्स  पर लगा जिसके साथ महिला सेक्टर- 14 स्थित एक होटल के कमरे में रुकी हुई थी। वारदात शुक्रवार रात लगभग 9  बजे की हैं । सेक्टर- 14  थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर सचिन नामक शख्स के खिलाफ केस  दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा जिला के जगदीशपुरा लोहामंडी सेफीनगर निवासी 36 वर्षीय इमराना पति मोहम्मद शाहिद के साथ यहां के राजीव नगर में रहती थी। मोहम्मद शाहिद देहाड़ी मजदूर  हैं।

शुक्रवार रात लगभग 9  बजे शाहिद के कमरे पर आटो चालक रिकू पहुंचा और इमराना को लेकर दीक्षा  होटल ले आया। यहां पर रिकू और इमराना के संपर्क में पहले से रहा झाड़सा गांव की इंदिरा कालोनी निवासी सचिन मौजूद था। सचिन ने इमराना को अपनी पत्नी बता कर होटल में एक कमरा बुक कराया और उसे लेकर कमरे के अंदर चला गया। रिकू आटो लिए होटल के पास ही खड़ा हुआ था। कमरा बुक कराते समय कागजात सही नहीं होने पर रिसेप्शन पर बैठी लड़की से सचिन की बहस भी हुई। लड़की दोनों को पति-पत्नी मानने को तैयार नहीं थी, जबकि सचिन इमराना को पत्नी बता रहा था। करीब बीस मिनट बाद ही कमरे से सचिन भागता हुआ निकला। लहूलुहान हालत में इमराना कमरे के बाहर तक उसका पीछा करते हुई आई। वह कमरे के पास ही वह गिर गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई। बताया गया हैं कि सचिन ने महिला का चाकू से गला रेत दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । आटो चालक ने इमराना के पति को सूचना दी तो वह होटल पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी।इमराना होटल क्यों आई और सचिन से उसके क्या संबंध थे, सचिन ने उसकी हत्या क्यों की, यह सब आरोपित सचिन की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा । मृतका इमराना का पति पुलिस को कुछ भी नहीं बता सका। रिकू क्यों इमराना को लेकर होटल पहुंचा। इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। कहीं, सचिन को इमराना की ओर से ऐसा कोई दबाव तो नहीं था, जिससे सचिन को उसकी हत्या करनी पड़ी। यह तो साफ है कि चाकू लेकर पहुंचे सचिन ने इमराना को मारने की ठान ली थी। कमरे से कुछ आपत्तिजनक वस्तु पाई गई है, जो सचिन और इमराना के बीच गहरे संबंध होने की ओर इशारा कर रही है। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए नमूने ले लिए हैं। आगे की कार्रवाई जारी हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोपित को संगरूर से पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

धोखाधड़ी वाले खातों के माध्यम से, अभियुक्त व्यक्तियों ने बेईमानी से 75.50 लाख रुपये ग़लत तरीके से निकाले, और गबन किए।

Ajit Sinha

परिवारिक कलह से परेशान युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, नाजुक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x