Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: मंत्रीमंडल में शामिल हुए 27 नए ओबीसी मंत्रियों को ओबीसी मोर्चा कल करेगा सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा द्वारा कल मंत्रीमंडल में शामिल किए गए 27 नए मंत्रियों को सम्मानित करने के लिए कल एक सम्मान समारोह डॉक्टर इंटरनेशनल भवन में आयोजित किया जाएगा। ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही ओबीसी मोर्चा के प्रभारी, राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण ने कहा कि नए मंत्रीमंडल में 27 ओबीसी समाज से मंत्रियों को शामिल करना यह अपने आप में गर्व की बात है क्योंकि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि ओबीसी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का जो काम केंद्र सरकार ने किया है वह वाकई देश और समाज को एक अलग दिशा देगा और ओबीसी समाज इसके लिए हमेशा प्रधानमंत्री का ऋणी रहेगा।

डॉक्टर के लक्ष्मण ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र हौ “सबका साथ और सबका विकास” जिसके तहत हर वर्ग को बराबर की हिस्सेदारी मिले। इसलिए इस बार ओबीसी मोर्चा एक सशक्त मोर्चा बनकर सामने आया है और उम्मीद है कि आने वाले समय में यह और भी संगठनात्मक रुप से मजबूत होगा। इतने सालों से कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने ओबीसी समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा है। समाज के उत्थान या विकास के लिए कुछ नही किया, लेकिन आज नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक फैसले के बाद पूरा ओबीसी समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Related posts

दिल्ली में अब तेजी से हो सकेगी बिजली की हाई-टेंशन लाइनों की शिफ्टिंग

Ajit Sinha

नोरा फतेही लंदन की सड़कों पर बच्चों को ‘कमरिया’ गाने पर डांस सिखाती आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha

महिला से जबरन शादी करना चाहता था, उसने उसके पति को मनाने और धमका ने की कोशिश की, नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x