Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: यमुना नदी की मंझधार में कैंटर के साथ बह रहे चालक को पुलिस ने तैराक के सहयोग से बचाया, पुलिस ने दिया इनाम । 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबादः- मानसूनी बारिश से यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण पानी के तेज बहाव में फंसे एक चालक को कैंटर के साथ पुलिस ने रेसक्यू किया। तिगांव थाना पुलिस को मालूम हुआ कि एक कैंटर चालक यमुना नदी के बीच से बने कच्ची सड़कनुमा पथ पर कैंटर लेकर जा रहा था।

बीच मँझधार में पहुँचते ही पानी के तेज बहाव के कारण वह असंतुलित होकर पानी की धारा के साथ बहने लगा। एक स्थान पर नदी का तल ऊँचा होने से वह कैंटर अटक कर रूक गई और कैंटर में नदी का पानी भरने लगा। चालक उसी कैंटर में फँसा हुआ मदद के लिए चिल्ला-चिल्ला कर गुहार लगा रहा है।

तिगांव थानाध्यक्ष बिना देरी किए तैराक दयाचंद भाटी को लेकर यमुना नदी के किनारे स्थल पर पहुंचे । दयाचंद ने अपने सहयोगी तैराक के साथ साहस का परिचय देते हुए नदी की तेज बहती धारा में छलांग लगा दी और गहरे पानी के तेज बहाव से जूझते हुए कैंटर चालक प्रताप को सुरक्षित किनारे पर ले आए । बाद में कैंटर को भी सही सलामत नदी की धार से बाहर निकाल लिया गया।

तिगांव थाना ने तैराक के साहसिक कदम के साथ कैंटर चालक की जान बचाने के लिए तैराक दयाचंद को प्रोत्साहन के रूप में ग्यारह सौ रूपये का पुरस्कार दिया है। यमुना नदी किनारे खड़े लोग जो पूरी घटना को साक्षात देख रहे थे।

उनलोगों ने इस घटना की विडियो बनाई और फरीदाबाद पुलिस की सराहना करते हुए वायरल कर दिया।

Related posts

फरीदाबाद: विपक्षी दल अभी भी सत्ता में हिस्सेदारी के लिए लड़ रहे हैं – राजेश नागर

Ajit Sinha

चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने आज 17 आईएएस और 7 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने मशहूर कलाकार गजेंद्र फोगाट को स्पेशल पब्लिसिटी के ओएसडी नियुक्त किया।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x