Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ओयो होटल के मालिक ने अवैध कमाई के लिए शुरू किया देह व्यापार का धंधा, छापा मारकर किया एक युवती समेत 6 को अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोरोना वायरस के कारण होटल व्यवसाय को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है,सारा कारोबार ठप पड़ा है, ऐसे में नोएडा के ओयो होटल रॉयल पैलेस मालिक ने अवैध कमाई करने के लिए अपने होटल का इस्तेमाल देह व्यापार के लिए करना शुरू कर दिया। नोएडा ओयो होटल रॉयल पैलेस में सेक्स रैकेट का धंधा पूरे जोर शोर से चल रहा था। तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ओयो होटल रॉयल पैलेस पर छापे मारी की। पुलिस ने होटल मालिक समेत पांच युवक और पंजाब की युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल, 37,675 रुपये, आपत्तिजनक वस्तुएं, पांच लेडीज पर्स, लैपटाप, होटल रजिस्ट्रर और कार भी बरामद की है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े मनोज कसाना, देवेश कुमार,शंकर कुमार देव, दुर्गेश कुमार यादव, राहुल त्रिपाठी और शीतल को सेक्टर- 62, बी ब्लॉक स्थित आरएन-2 में चल रहे ओयो होटल रॉयल पैलेस पर छापेमारी के बाद अनैतिक देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल, 37,675 रुपये, आपत्तिजनक वस्तुएं, पांच लेडीज पर्स, लैपटाप, होटल रजिस्ट्रर और कार भी बरामद की है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि  गिरफ्तार की गई आरोपी शीतल ने बताया कि इस होटल का मालिक मनोज कसाना है। इसी होटल में वह देह व्यापार के लिए  लड़कियां लेकर आती है। इस काम से जो कमाई होती है, उसमें से वह अपना कमीशन लेती है। एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ से पता चला है की होटल में आने वाले पुरुषों की व्यवस्था होटल मालिक ही करता है। इसके लिए वह अलग से पैसे लेता है। होटल के प्रथम व द्वितीय तल पर चार कमरों में उसके द्वारा लाई गई चार लड़कियां थीं। इनके पास मनोज ने चार व्यक्तियों को भेजा था। शंकर कुमार अपनी कार से लड़कियों को लेकर आता था और मनोज के माध्यम से होटल में रूकवाकर ऑन डिमांड पर लड़कियां उपलब्ध कराता था। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 58 थाना पुलिस से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

Related posts

शादी से 7 पूर्व एक मनचले ने लड़की को चाकुओं से गोद डाला, गंभीर अवस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही है जांच।

Ajit Sinha

घनकौर मस्जिद के गेट पर गोली चालने के जुर्म में एक प्रॉपर्टी डीलर व डेरी मालिक सहित 4 लोग अरेस्ट, देखिए इस वीडियो में  

Ajit Sinha

कार लूट का खुलासा, बीटेक छात्र समेत पांच को अरेस्ट किया, बिजनेस डूब गए पैसे की भरपाई के लिए गैंग बनाकर कर रहे थे लूटपाट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x