Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणाः 1.28 क्विंटल  डोडा पोस्त, 7.5 किलो अफीम सहित 3 अंतरराज्यीय नशा तस्कर अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने झारखंड से राज्य में नशीले पदार्थों की खेप लाने की कोशिश को नाकाम करते हुए एक ट्रक में चावल के कट्टों के नीचे छिपा कर लाया जा रहा 1.28 क्विंटल  डोडा पोस्त और 7.5 किलोग्राम से अधिक अफीम को करनाल जिले से जब्त किया है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई अपराध जांच एजेंसी और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला के संयुक्त अभियान के दौरान की गई।
           
प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी झारखंड के रांची से अपने ट्रक में चावल के बोरे लाए थे और उन्हें इन चावल के कट्टों को अंबाला उतारना था। इसका फायदा उठाकर उन्होंने सस्ते दामों पर रांची से अफीम और डोडा पोस्ट खरीदा और चावल के कट्टों के बीच में छिपा दिया। नशे की यह खेप पंजाब , हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर महंगे दामों पर सप्लाई करनी थी। उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे ट्रक में नशीले पदार्थों की तस्करी की विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद सीआईए और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करनाल जिले के मेरठ रोड से वाहन को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस टीम को चावल के कट्टों में छिपे 8 कट्टों में 1.28 क्विंटल  ’डोडा पोस्त’ और एक प्लास्टिक बैग में 7 किलो 530 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकडे गए आरोपियों की पहचान रजत, कुलदीप सिंह और गुरमीत के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस अवैध नशे के कारोबार से संबंधित चेन का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक लड़के की हमलावरों ने सरेआम गोली मार हत्या कर दी,जांच में जुटी।

Ajit Sinha

असली नौकरी के लिए नकली मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश,दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पहले महिला से दोस्ती की, फिर उसके साथ जबरन रेप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x