Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश फरीदाबाद

मथुरा में बनाई गई खिलौना बैंक, वंचित समाज के बच्चों को दिए जाएंगे खिलौने- प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित              

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा: आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति, उत्तर प्रदेश के द्वारा मथुरा में खिलौना बैंक का प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने किया शुभारंभ।  इस खिलौना बैंक के माध्यम से वंचित समाज के बच्चों के लिए दिए जाएंगे निशुल्क खिलौने।  खिलौना बैंक का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी समिति के द्वारा मास्क बैंक का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस बैंक ने आज तक 1 वर्ष के दौरान 115000 के लगभग मास्क समाज के विभिन्न लोगों को निशुल्क दिए जा चुके हैं। 
 
इस सफलता के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति , उत्तर प्रदेश के द्वारा खिलौना बैंक भावना रेस्टोरेंट बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड, मथुरा, उत्तर प्रदेश में बनाई गई है। यहां पर कोई भी खिलौने जमा करवा सकते हैं, साथ ही जिन घरों में बच्चों के द्वारा खिलौनों को खेलने के लिए काम नहीं आने वाले खिलौनों को भी आप यहां पर जमा करवा सकते हैं।  इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने हेल्पलाइन नंबर दिया है। इस हेल्पलाइन नंबर का नंबर है मौ 8266001000 संपर्क करके आप खिलौनों को जमा करवा सकते हैं जो भी खिलौने इस बैंक में जमा होंगे उन खिलौना को समय-समय पर वंचित समाज के बच्चों को दिए जाएंगे जिससे उनको भी खुश होने का मौका मिल सके।                            

Related posts

फरीदाबाद की युवा कत्थक नृत्यांगना दिशिका छाबड़ा ‘बॉर्न टू शाइनÓ स्कॉलरशिप से सम्मानित -वीडियो देखें

Ajit Sinha

खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग का करोड़ो रूपये के गबन का इनामी आरोपित फूड इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नशे के इंजेक्शन बेचने वाले दो केमिस्ट को एनआईटी क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट, 45000 कैश बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x