Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: मुख्य सिपाही को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने आज 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: सिरसा पुलिस के मुख्य सिपाही को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार  किया है। राज्य चौकसी ब्यूरो,  हरियाणा की टीम द्वारा थाना नाथूसरी चौपटा, सिरसा में तैनात मुख्य सिपाही राजबीर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए  गिरफ्तार  किया गया है।ई.एच.सी. शमशेर सिंह, जिला पुलिस सिरसा निवासी गांव भट्टूकलां जिला फतेहाबाद ने राज्य चौकसी ब्यूरो, झज्जर में एक शिकायत दी थी कि सुरेश कुमार निवासी  अरणियां जिला सिरसा ने उसके खिलाफ एक दरखास्त थाना नाथूसरी चौपटा में दी थी जिसका निपटारा करने की एवज में मुख्य सिपाही राजबीर 10,000 रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है ।

यह सूचना प्राप्त होते ही थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, हिसार में मुकदमा संख्या 3, दिनांक 27.4.02021, भारतीय दंड सहिंता की धारा  7/7ए भ्रष्टाचार अधिनियम दर्ज करके निरीक्षक अनिल कुमार, राज्य चौकसी ब्यूरो, सिरसा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बी.डी. पी.ओ. सिरसा रवि कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व बीडीपीओ कार्यालय के कॉप्यूटर ऑपरेटर  मुकेश कुमार को छाया गवाह नियुक्त करवाया गया। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम द्वारा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व छाया गवाह की मौजूदगी में मुख्य सिपाही राजबीर को ई.एच.सी. शमशेर सिंह से 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा  का अनुसंधान प्रगति पर है।

Related posts

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार,5.71 लाख रूपए की नगदी व अन्य सामान बरामद

Ajit Sinha

सीएम ने कोविड अस्पताल बीपीएस मेडिकल कालेज के चिकित्सकों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें पदोन्नति का तोहफ़ा दिया है

Ajit Sinha

एनकाउंटर में दिल्ली व गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपए के ईनामी कुख्यात बदमशा भीम जोरा को मार गिराया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x