Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

रेमदेसीविर इंजेक्शन ब्लैक करता हुआ एक शख्स गिरफ्तार,105 वायल्स रेमदेसीविर इंजेक्शन, 1 लाख 54 हज़ार कैश बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
जिस रफ्तार से नोएडा और एनसीआर सहित पूरे देश में कोरोना संक्रमण  फैल रहा है, ठीक उसी स्पीड से रेमेडिसिविर इंजेक्शन की कमी हो रही है। रेमेडिसिविर इंजेक्शन के लिए कोरोना मरीजों में मारामारी मची है।  बाजार में इंजेक्शन मिल नहीं रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है, लेकिन देश में अभी भी इस पर कोई लगाम नहीं है।

इस बात का फायदा उठा कर लोग ने रेमेडिसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग शुरू कर दी है। नोएडा की कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने  रेमदेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो जरूरतमंद लोगों 15 से 40 हज़ार के बीच में यह इंजेक्शन बेच रहा था। पुलिस ने उसके पास से 105 वायल्स रेमदेसीविर इंजेक्शन सेंट्रो कार और 1 लाख 54 हज़ार नगद रुपये बरामद किए है।

पुलिस नि गिरफ्त में खड़ा आरोपी रचित घई  को एक सूचना पर कोतवाली 20 पुलिस कि टीम ने डीपीएस पब्लिक स्कूल सेक्टर- 29 के पास से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी क्राइम अभिषेक सिंह ने बताया कि जो नोएडा में रहकर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहा था। वह जरूरतमंद लोगों से 15 से 40 हज़ार के बीच में यह इंजेक्शन बेच रहा था। पुलिस ने उसके पास से 105 वायल्स रेमदेसीविर इंजेक्शन (भारतीय 100 वायल्स, बांग्लादेशी 5 वायल्स), सेंट्रो कार और 1 लाख 54 हज़ार नगद रुपये बरामद किए है। यह रेमदेसीविर इंजेक्शन आरोपी दिल्ली और चंडीगढ़ से लाया था । पुलिस दवा के स्रोत की जानकारी हासिल कर रही है।

Related posts

बहुचर्चित अक्षय कालरा हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ के पाँच बदमाश गिरफ्तार, चार बदमाशों को लगी गोली।

Ajit Sinha

पहले जन्मदिन पर मासूम को मौत ने लिया अगोश में,12वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत, खुशियों का माहौल, मातम में बदला    

Ajit Sinha

अंशुल मेडिकल स्टोर के संचालक को जिला प्रशासन ने डिस्ट्रेस राशन टोकन फार्म 5 में बेचने के आरोप में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x