Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फरीदपुर के पास से 2 लाख के ईनामी कुख्यात अपराधी मनोज मंगारिया को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की दो लाख रूपए ईनामी मोस्ट वांटेड  और फरीदाबाद का   कुख्यात अपराधी मनोज मंगरिया को क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आज उस समय नहरपार के गांव फरीदपुर के पास से अरेस्ट कर लिया जब वह अपनी बहन के घर एक निजी गाडी में गांव बुढ़ैना जा रहा था। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल बरामद  किया हैं।  मनोज मंगारिया पर मनोज भाटी की हत्या सहित हत्या , हत्या की कोशिश के लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

ये कुख्यात अपराधी मनोज मंगारिया सजा यापता कैदी हैं जो कि कोरोना महामारी के दौरान पैरोल पर आया था और समय सीमा खत्म होने से पहले ही उसने मनोज भाटी की अपने शूटरों के साथ मिलकर पहले उसकी रैकी की फिर उसे श्रमिक विहार , सेक्टर -30 के पास  दिन दहाड़े उसी के गाडी में उसे दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस की टीम अभी इस अपराधी से गहनता से पूछताछ कर रही हैं। ये सारा विवाद बंधवाड़ी में कूड़े के ठेके को लेकर दो गुटों में जमकर गोली बाड़ी हुई थी. इस में एक पक्ष के  एक वकील की गोली लगने से घायल हो गया था और इस केस में मनोज मंगारिया चार साथी को गुरुग्राम पुलिस ने अरेस्ट कर लिए थे । इसी रंजिश के चलते इस कुख्यात अपराधी मनोज मंगरिया ने अपने शूटरों से मनोज भाटी की सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस वारदात में दो गाड़ियों इस्तेमाल किया गया था जिसमें एक गाडी में मनोज मंगरिया खुद बैठा हुआ था। 

Related posts

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज किया डा. एस.एस. बंसल व उनकी कार्डिक टीम को सम्मानित

Ajit Sinha

दो चोरों को अरेस्ट कर चोरी की 62 महंगी साइकिलों को पुलिस ने किया बरामद-वीडियो देखे।

Ajit Sinha

अंतर्राष्ट्रीय कूरियर मार्ग के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका में एनआरएक्स/साइकोट्रोपिक दवाओं के अवैध निर्यात में शामिल गिरोह का भंडाफोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x