Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : प्रदेश स्तर पर शिक्षा के व्यवसायीकरण के विरोध में चलाएं जाने वाले गैरकानूनी फीस, फंड अवज्ञा आंदोलन की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :   हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने सैक्टर-10 में एक बैठक आयोजित करके प्रदेश स्तर पर शिक्षा  के व्यवसायीकरण के विरोध में चलाएं  जाने वाले गैरकानूनी फीस, फंड अवज्ञा आंदोलन की तैयारी को लेकर विचार विमर्श  किया। बैठक में मंच की जिला कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट शिव कुमार जोशी , सचिव डा. मनोज शर्मा , प्रदेष अध्यक्ष ओ.पी शर्मा , प्रदेष महासचिव कैलाश  शर्मा , प्रदेश  संरक्षक सुभाष  लांबा व पेरेंट्स एसोसिएशन ग्रांड कोलम्बस इंटरनेशनल , एपीजे, एमवीन, मार्डन डीपीएस, डीएवी, रयान, द्रोणाचार्य, मानव रचना, हरमन मायनर, आयशर, जीवा, मार्डन, अग्रवाल, डाईनेस्टी, सैन्ट जोन्स् आदि के पदाधिकारी आई. डी.शर्मा , ओमबीर सिंह, बीएस विर्दी, वेदप्रकाश, जगदीश  सिंह, अभिषेक  तिवारी, चंचल, योगेश  डाबर, संजय छाबड़ा, अतुल बंसल, देव प्रकाश , रतनलाल राणा, कपिल गांधी, राजेन्द्र सिंह भाटी आदि ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश  स्तर पर प्रत्येक जिले में एक साथ शुरू  किये जाने वाले गैरकानूनी फीस/फंड अवज्ञा आंदोलन के तहत फरीदाबाद में रविवार को सांयः 6 से 8 बजे सैक्टर 10 मार्केट स्थित मिलन होटल चौक  पर जागरूक अभिभावकों की एक सभा आयोजित करके सैक्टर 7-10 मार्केट में टार्च व कैन्डल मार्च निकाल कर हरियाणा सरकार के खुले संरक्षण व नेता/अधिकारियोें के समर्थन से प्राईवेट स्कूल प्रबंधकों द्वारा लगातार किये जा रहे शिक्षा  के व्यवसायीकरण का विरोध किया जाएगा । मंच ने सभी स्कूलों की पेरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व जागरूक अभिभावकों से अपील की है कि वे आज रविवार 7 मई को सायः 6 बजे सैक्टर 10 मार्केट स्थित मिलन होटल चौक  पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन  में भाग लेकर अपनी एकता का परिचय दें।

Related posts

फरीदाबाद: छत पर चढ़ कर पिस्टल से हवा फायरिंग करने व पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

निगमायुक्त सोनल गोयल ने मंडियों के गले-सड़े फल व सब्जियों से बायोमीथेन गैस बनाने वाले संयंत्र प्लांट का दौरा किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सूरजकुंड मेला के समापन अवसर पर शिल्पकारों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x