Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

विजय कुमार गोयल ने आज हरेरा गुरूग्राम के नए सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, चैयरमेंन ने किया स्वागत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: विजय कुमार गोयल ने आज हरेरा गुरूग्राम के नए सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति  एस सी कुश का कार्यकाल पूर्ण होने पर रिक्त हुए पद पर हुई है। आज कार्यभार संभालने पर हरेरा गुरूग्राम के चेयरमैन डा. के के खंडेलवाल ने उनका अथाॅरिटी में नए सदस्य के तौर पर शामिल होने पर स्वागत किया है। 

विजय कुमार गोयल के 20 मार्च को हरियाणा के राज्यपाल ने रेरा अधिनियम-2016 की धारा 20 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इससे पहले गोयल नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा में चीफ टाउन प्लानर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं और शहरी स्थानीय निकाय विभाग व हरियाणा राज्य औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम में विभिन्न पदों पर रहते हुए हरियाणा की विकास योजनाओं को प्रकाशित करवाने के अलावा, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं के लिए वितीय सहयोग प्राप्त करने में सक्रिय रहे हैं। गोयल के आज नए पद पर कार्यभार संभालने पर हरेरा गुरूग्राम के चेयरमैन डा. के के खंडेलवाल ने उनके कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि वे ना केवल अथाॅरिटी में खाली हुए पद को भर रहे हैं बल्कि अथाॅरिटी के रीयल एस्टेट  मार्केट को उठाने के लक्ष्य और अन्य काम काज को ज्यादा पारदर्शिता व कुशलतापूर्वक पूरा करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी काबिलियत और नेतृत्व क्षमताओं पर पूरा भरोसा है कि वे अथाॅरिटी के दिन-प्रतिदिन के कार्यों के निपटारे में मददगार होंगे। उन्होंने कहा कि  गोयल का विभिन्न पदो पर लंबा अनुभव तथा गहराई तक ज्ञान अथाॅरिटी के अधिकारियों व कर्मचारियों को रीयल अस्टेट सैक्टर को बेहत्तर ढंग से समझने में मददगार होगा। कार्यभार संभालने के पहले दिन ही  गोयल ने रीयल एस्टेट  प्रोजेक्ट के रजिस्टेशन  व विस्तार से संबंधित 8 मामलों की सुनवाई की। 

Related posts

गुरुग्राम के श्री शीतला माता मंदिर में 26 मार्च से 23 अप्रैल तक आयोजित होगा चैत्र मेला

Ajit Sinha

14 साल की लड़की के साथ सोसायटी की छत पर बलात्कार करने के आरोपी लिफ्ट इंजिनियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

गुड़गांव व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला कंट्रोल रूम, सी-विजिल कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x