Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस की मिलीभगत से एक होटल में चल रहा था वैश्यावृति का धंधा, छापेमारी के दौरान 12 लड़कियों सहित 23 लोग अरेस्ट- देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के सिकंदराबाद रोड स्थित न्यू क्राउन प्लाजा होटल में पुलिस ने रेड कर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर व 12 महिलाओं समेत 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई  हैं। पुलिस की मिलीभगत से देह व्यापार की शिकायत पर छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि पूर्व चौकी प्रभारी संजय चौधरी और थाना प्रभारी की भूमिका की जांच एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे को दी गई है।

तस्वीरों में पुलिस की गिरफ्त दिख रही देह व्यापार में लिप्त 12 महिलाएं  सहितकुल 23 लोगों  को एसीपी-3 बृजनंदन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड के बाद गांव चीती के पास सिकंदरा बाद रोड स्थित न्यू क्राउन प्लाजा होटल से पकड़ा है। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लोगो से मिली शिकायत कि दनकौर क्षेत्र में न्यू क्राउन प्लाजा होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, ये रेड की गई। छापे कि कार्रवाई के दौरान होटल में खुलेआम देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेकर होटल के कमरे खुलवाए। जिसके बाद सभी कमरों में मौजूद महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ महिलाओं ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास भी किया। गिरफ्तार महिला और पुरुष नोएडा, सिकंदरा बाद और बुलंदशहर के रहने वाले हैं। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर आज हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र के छह पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसमें चार कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और ड्राइवर शामिल हैं। जबकि पूर्व चौकी प्रभारी संजय चौधरी और थाना प्रभारी की भूमिका की जांच एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे को दी गई है। पुलिस जांच और पूछताछ से पता चला है कि पकड़ी गई कुछ युवतियां और महिलाएं घर से बहाना बनाकर निकलीं थीं। कोई पढ़ाई के लिए घर से निकलीं थी तो कोई बाजार से खरीदारी के बहाने घर से निकली थी। होटल में मिले रजिस्टर में भी किसी का नाम दर्ज नहीं किया गया था। कुछ युवतियां अपने प्रेमी के साथ होटल में आई थी।

Related posts

हरियाणा को बनाएगें क्राइम फ्री स्टेट, एसटीएफ को और मजबूत बनाया जाएगा-गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

अपराध शाखा पुलिस और बाइक चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश बाल बाल बचा, दो चोर गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्यूआरजी अस्पताल में सीवर सफाई के दौरान हुई 4 लोगों के दर्दनाक मौत के मामले में दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x