Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ठेकेदार लखपत बिजली विभाग से लाइन बिछानें हेतु तारों को मंगवाता था और वहीँ कबाड़ियों से तारों को चोरी करवाता था, खुलासा।

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ( बॉर्डर ) पुलिस ने बिजली विभाग की तारों को आधे दामों  में खरीदनें के मामलें में 4 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया हैं, इनके कब्जे से पुलिस ने बंद बॉडी की ट्रक सहित चोरी की तारों को बरामद किया हैं, बरामद की गईं तारों की कीमत लाखों में बताई गईं हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में बिजली विभाग के ठेकेदार लखपत सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।

क्राइम ब्रांच के प्रभारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वक़्त पुलिस ने कालू कबाड़ी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं,यह लोग बंद बॉडी की एक ट्रक में चोरी की तारों को ले जा रहे थे ,पुलिस ने जब इन लोगों से गहनता से  पूछताछ  की, तो पकडे गए कबाड़ियों  ने बताया कि बिजली विभाग के ठेकेदार लखपत के कहने पर इन तारों को कौराली गॉंव से उठाया था, उन लोगों ने पुलिस को यह भी बताया की इन तारों को बिजली विभाग के ठेकेदार लखपत से एक लाख रूपए में ख़रीदा हैं, उनका कहना हैं कि इसके बाद उन्होनें इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दिया और बिजली विभाग के अधिकारीयों ने अपने बिजली की तारों को यहां आ कर पहचान लिया और उनकी शिकायत पर ठेकेदार लखपत सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और इस मामले कालू कबाड़ी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया  हैं। उनका कहना हैं कि ठेकेदार लखपत ने पहले बिजली विभाग से तार बिछानें के नाम पर  मंगवाता था, फिर उन लोगों से इन तारों को चोरी करवा देता था, बाद में उससे पैसे ले लेता था।

Related posts

बड़खल फ्लाई ओवर पर टाटा इंडिगो कार में लगी भयंकर आग,वक़्त रहते कार सवार शख्स निकला बाहर। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पत्रकार मनोज भारद्वाज, भाई व मां के साथ घर में घुस कर मारपीट, कातिलाना हमले की कोशिश करने के आरोपी भाई गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज फिर जनता की जेब पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने डाला डाका -सुमित गौड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x