Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की मौजदगी में पुडुचेरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सहित दो वरिष्ठ नेता बीजेपी में शामिल हो गए। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:पुडुचेरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ए.जयकुमार और मुरुगन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हों गए, जो चुनाव में पार्टी संगठन को बड़ा बढ़ावा देगा। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के दो नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

बाद में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि वे केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। नामसिवम  और पार्टी में शामिल हुए अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व की सराहना की। उनका कहना था कि वे राज्य में बीजेपी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश के विकास और आम लोगों के कल्याण के लिए समर्पित है।

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आठवीं लिस्ट में 4 प्रदेशों में कुल 14 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की हैं -पढ़े।

Ajit Sinha

खरगे बोले- कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया, मोदी एक उदाहरण दिखाएं कि कांग्रेस ने किसी से कुछ छीना हो

Ajit Sinha

राहुल गांधी और शरद यादव ने आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए क्या कहा, सुने इस वीडियो में।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!