Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शख्स की गला रेतकर हत्या,छह महीने पहले शहनाज नाम की लड़की से किया था प्रेम विवाह, जांच में जुटी पुलिस  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना-39 क्षेत्र स्थित बॉटनिकल मेट्रो स्टेशन के पास सार्वजनिक शौचालय में शख्स का शव मिला है। चाकू से गला रेतकर शख्स की हत्या की गई है। शख्स  ने करीब छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और इस वारदात की जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी राजेश एस ने बताया कि थाना -39 पुलिस सूचना मिली थी कि एक शख्स  का शव बॉटनिकल मेट्रो स्टेशन के पास सार्वजनिक शौचालय में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची,  तो देखा कि शख्स  के गले पर चाकू के निशान है। शख्स  पूरी तरह लहूलुहान था। पुलिस को उसकी जेब और शौचालय से दो अलग अलग चाकू मिले हैं। जांच के दौरान उसकी पहचान सेक्टर-55 झुग्गी  निवासी राधे चौहान, उम्र 27 साल  के रूप में हुई। पुलिस प्रारम्भिक जांच में पता चला कि शख्स की गला रेतकर हत्या की गई है। हालांकि मौत का सही कारण पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

परिजनों ने बताया कि शख्स  ने करीब छह महीने पहले शहनाज नाम की लड़की  से शादी की थी। हालांकि पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों सहमति से ही साथ रहते थे। उनके पास शादी से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस हर पहलु पर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि उसने पहले भी खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। वह करीब दो महीने से घर से बाहर था। फुटपाथ पर ही सोता था। उसके परिजन फिलहाल बादलपुर में रह रहे हैं

Related posts

गुरुग्राम में अपराध और सुरक्षा पर दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन 13 व 14 जुलाई को : मुख्य सचिव

Ajit Sinha

पूरी सैलरी मांगने पर आरएमसी प्लांट के कर्मचारियों ने अपने ही मजदूर की पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या, के एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गैंगस्टरों एवं अन्य अपराधियों को नकली पासपोर्ट बनवा कर विदेश भेजने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है, 6 गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!