Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों को भरने के लिए दाखिले की अंतिम तिथि 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई  है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए अंतिम तिथि 11 जनवरी 2021 तक बढ़ा दी है।

विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के महा निदेशक ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों व प्राइवेट विश्वविद्यालयों के अलावा सभी सरकारी, एडिड व स्वयं वित्तपोषित महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कई महाविद्यालयों की मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग ने ‘पीजी एडमिशन’ पोर्टल को 11 जनवरी 2021 तक खोल दिया है। उन्होंने बताया कि नई अंतिम तिथि 11 जनवरी 2021 तक संबंधित महाविद्यालय रिक्त सीटों पर आवेदन ले सकते हैं।  

Related posts

फरीदाबाद: साइबर ठगी के मामले में अरेस्ट आरोपित शैकुल की मृत्यु के मामले में पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, लाइन हाजिर।

Ajit Sinha

सरकार की एसआईटी पर नहीं किया जा सकता भरोसा, किसी मामले की जांच नहीं चढ़ी सिरे- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने दिया समाज के सभी वर्गों को नव वर्ष का तोहफा, वृद्धावस्था पेंशन 2000 से बढाकर किया 2250 रूपए 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!