Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

स्टेट विजिलेंस ब्यूरों ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहायक सचिव और पशु चिकित्सक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य चौकसी ब्यूरो ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहायक सचिव संजीव कुमार और पशु चिकित्सक (वी.एल.डी.ए.) खुर्शीद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रोहित मित्तल निवासी जवाहर नगर, मण्डी आदमपुर ने राज्य चौकसी ब्यूरो, हिसार को शिकायत दी थी कि संजीव कुमार, सहायक सचिव, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, आदमपुर आढ़त लाईसेंस जारी करने की एवज में रिश्वत मांग रहा है।

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर निरीक्षक ईशवर सिंह के नेतृत्व में राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने संजीव कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह सारी कार्रवाई ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भगवान दास, डी.डी.पी.ओ.,हिसार की मौजूदगी में की गई। मामले की जांच जारी है। एक अन्य मामले में राज्य चौकसी ब्यूरो, मेवात को सिराजुदीन निवासी गांव मसीत थाना तावडू़ ने शिकायत दी थी कि भैंस खरीद करने के लिए लोन मंजूर कराने उपरान्त भैंस का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में वी.एल.डी.ए.,जौरासी, खुर्शीद रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत मिलने पर राज्य चौकसी ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज कर निरीक्षक अजीत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और पशु चिकित्सक खुर्शीद व तरुण कुमार,बीमा एजेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह सारी कार्रवाई ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कुन्दनदीन,जिला सांख्यिकीय अधिकारी,नूंह की मौजूदगी में की गई। आरोपियों से पूछताछ करके न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद : ख़राब बिजली ठीक करने घर में गया लाइन मेन, लड़की से किया जबरन बलात्कार, गर्भवती बना डाला, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

साकीपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू के साथी पुलिस की मुठभेड़, हत्याकांड सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 

Ajit Sinha

पिस्टल, मैगजीन , जिंदा कारतूस सप्लाई करने वाले दो सगे भाई पकड़े गए, 3 पिस्टल, 4 मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस बरामद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!