Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

कुछ इस तरह बेटे अरहान का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, शेयर की फोटोज

अजीत सिन्हा
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और डांस के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अपने स्टाइल और अपने डांस से बॉलीवुड की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई है. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के इकलौते बेटे अरहान खान का आज 18वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है.

मलाइका ने अरहान के बचपन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के बचपन से लेकर अब तक की फोटोज को शेयर किया है. खास बात तो यह है कि वीडियो में मलाइका और अरहान के साथ अरबाज खान भी नजर आ रहे हैं.मलाइका अरोड़ा के वीडियो में नजर आ रहा है कि उन्होंने अरहान खान के जन्म से लेकर उनकी अब तक की तस्वीरों को वीडियो में शामिल किया है. वीडियो में जहां एक तस्वीर में अरहान खान मां मलाइका और पिता अरबाज खान के साथ दिखाई दे रहे हैं तो वहीं बाकी तस्वीरों में अरहान अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”हमारा बच्चा 18 साल का हो गया.”इसके साथ ही मलाइका ने बेटे अरहान के बर्थडे सेलिब्रेशन की ढेरों फोटोज भी डाली हैं. उन्होंने बेटे संग अपने डॉग की फोटो भी शेयर की है. मलाइका ने अपने घर को खूबसूरती से सजाया है. उन्होंने फूलों का इस्तेमाल किया है. साथ ही बड़ा सा 18 नंबर का लाइट भी टेबल पर सजाया है. अरहान को उनके दोस्तों के साथ-साथ मलाइका के दोस्तों से भी बर्थडे विश और दुआएं मिल रही हैं. मलाइका अपने लाडले के जन्मदिन पर बेहद खुश हैं. बता दें कि मलाइका अरोड़ा अक्सर बेटे के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं. उनके प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इन दिनों मलाइका अरोड़ा रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजर आ रही हैं.

Related posts

होगी प्रेस वार्ता: घटना के दो साल बाद पूर्व महिला कांस्टेबल की हत्या का खुलेगा राज,आरोपित के निशानदेही पर कंकाल बरामद।

Ajit Sinha

दिल्ली के एनसीटी में विधानसभा चुनावों में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान,मतदाता मतदान – 57.70 % के रूप में 5 बजे तक अद्यतन किया गया

Ajit Sinha

खटटर और केजरीवाल सरकार के बीच पानी को लेकर टकराव जारी, हरियाणा दिल्ली को लगातार 950 क्यूसेक पानी दे रहा हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!