Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

क्रेटा कार में अपने बॉय फ्रेंड के साथ जा रही एक लड़की को 3 बाइक सवार हमलाबरों ने सरेआम कार रुकवा कर सिर में मारी गोली

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम सेक्टर -65 में कार सवार एक लड़की को सरेआम तीन बाइक सवार हमलाबरों ने गोली मार कर घायल करने का सनसनी खेज मामला सामने आया हैं। घायल अवस्था में लड़की को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां पर उनका इलाज चल रहा हैं। इस मामले में सेक्टर -65 थाना पुलिस ने अज्ञात हमलाबारों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर हमलाबारों की तलाश शुरू कर दी हैं। यह घटना 3 -4 नवम्बर – 2020 की हैं।

पुलिस के मुताबिक बीते 3 नवम्बर -2020 की रात को थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना एम.3एम. कम्पनी सैक्टर-65 के पास गोली चलने के सम्बन्ध में मिली थी  इस सूचना पर थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गई जहां पर सागर मनचन्दा हाल निवासी सैक्टर-40, गुरुग्राम ने पुलिस टीम को पहले मौखिक तौर पर बतलाया कि वह अपनी 26 वर्षीय लड़की दोस्त को अपना फ्लैट जो उसने एम.3एम. स्काई सीटी से दिखाकर क्रेटा गाड़ी से वापिस सैक्टर-40 की ओर जा रहे थे। जब वह  एक्सटैन्शन रोङ की तरफ चले तो एक्सटेंशन रोड से करीब 50 मीटर पहले उसन्हें 3 मोटरसाईकिल सवार दिखाई दिए। जिन्होनें जबरदस्ती उनकी  कार का खिङकी खुलवाने की कौशिश की, जब उन्होनें कार का दरवाजा नही खोला तो उस पर व उसकी दोस्त लड़की पर उन्होनें गोली चला दी। वह तो गोली से बच गया किन्तु उसकी  साथ लड़की  दोस्त के सिर में गोली लगी। और गोली मारकर वो तीनों मोटरसाईकिल पर सवार होकर वहां से भाग गए। उसने  अपनी साथी 26 वर्षीय लड़की दोस्त को ईलाज के लिए मैदान्ता हस्पताल में दाखिल करवा दिया व उसके परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी। उसके बाद एक लिखित शिकायत पुलिस को देकर उन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई  करने के लिए दे दी।

पुलिस की माने तो प्रारंभिक तफ्तीश में यह वारदात लूट की प्रतीत होती है लेकिन मामला रंजिश का भी हो सकता है जिसके लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इस शिकायत पर थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीङित लड़की  के सिर में गोली लगी है जो उपचाराधीन है। हमलावरों की तलाश जारी है जिसके लिए थाना सेक्टर-65 के अतिरिक्त क्राइम यूनिट सेक्टर-40 की टीमों को लगा दिया गया था जिनकी जल्दी ही पहचान करके हमलाबरों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Related posts

फरीदाबाद: सुसाइड नोट लिखकर घर से निकली तीन बहने, पुलिस थाना सेक्टर 58 की बदौलत सकुशल पहुंची घर,किया धन्यवाद

Ajit Sinha

डायल 112 बनी वरदान, 10 मिनट में जहर पीडि़त महिला को पहुंचाया अस्पताल, मिला जीवन दान- एसपी  

Ajit Sinha

डीसी सोनीपत के पीए के द्वारा 3,50,000 रुपए रिश्वत लेने के मामले में डीसी और एसडीएम कार्यालय के दो कंप्यूटर ऑपरेटर पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!