Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।  निदेशक, आयुष और स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव  अतुल कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।        

सूक्ष्म सिंचाई प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव तथा हरियाणा राज्य लघु सिंचाई एवं नलकूप निगम लिमिटेड (एचएसएमआईटीसी) के प्रबंध निदेशक और कमांड एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी (सीएडीए) के प्रशासक, नागरिक संसाधन सूचना विभाग के निदेशक और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव  पंकज को सूक्ष्म सिंचाई प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का विशेष सचिव तथा हरियाणा राज्य लघु सिंचाई एवं नलकूप निगम लिमिटेड (एचएसएमआईटीसी) का प्रबंध निदेशक और कमांड एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी (सीएडीए) का प्रशासक लगाया गया है।

Related posts

‘‘मैं तो 6 बार का विधायक हूं और मैंने सबका राज देखा है, सबका सब जानता हूं’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के दो अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश तुरंत प्रभाव से जारी किए  हैं।

Ajit Sinha

महिला सुरक्षा के क्षेत्र में हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता, वर्ष 2025 में महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 16 प्रतिशत से अधिक की कमी.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!