Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मां पर मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या का लगा संगीन आरोप, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला पर अपनी मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही बच्ची की मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतकर्ता धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया है कि करीब 14 महीने पहले पलवल निवासी बिमलेश के साथ उनकी शादी हुई थी। 9 अक्टूबर को बिमलेश ने बेटी को जन्म दिया। नवरात्र के महीने में बेटी का जन्म होने से धर्मेंद्र बेहद खुश थे। उन्हें लगा कि घर में लक्ष्मी आई है। धर्मेंद्र का कहना है कि बेटी के जन्म से उनकी पत्नी जरा भी खुश नहीं थी। वह पहली संतान के रूप में बेटा चाहती थी। धर्मेंद्र का आरोप है कि बेटी की लालसा में उसकी पत्नी ने बेटी का ध्यान रखना बंद कर दिया। वह उसे दूध भी नहीं पिलाती थी।

बुधवार सुबह बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। धर्मेंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी पत्नी पर गला दबाकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। शुरुआती पड़ताल के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सेक्टर-58 थाना प्रभारी भीमसिंह का कहना है कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह पता चलेगी। इसके बाद ही वे तय करेंगे कि बिमलेश को गिरफ्तार किया जाना है या नहीं। डाक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार होने में तीन से चार दिन का समय लगेगा।

Related posts

फरीदाबाद : हथियार के नौक पर फोर्टिज अस्पताल के बिस्तर से एक मरीज को जबरन उठा ले गए, 4 गोलियां लगी थी, एसएचओ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनसीवीईटी ने एमईएससी को दिया अवार्डिंग बॉडी स्टेटस, किया एमओयू

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पॉश सोसाइटी के प्रांगण में अपने कार में बैठ कर शराब पी रहे प्रॉपर्टी डीलरों को गोलियों से भुना, दो की मौत -देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!