Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय विशेष वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़: एक्वा लाइन मेट्रो संचालन 7 सितंबर से, मेट्रो के यात्रियो को कई प्रक्रियाओ से गुजरना होगा, जानने के लिए जरूर पढ़े-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एनएमआरसी) ने केंद्र सरकार की गाइड लाइन के आधार पर एक्वा लाइन मेट्रो संचालन 7 सितंबर से एक्वा लाइन मेट्रो का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने ये जानकारी प्रैस को जारी रिलीज में दी है। एक्वा लाइन मेट्रो का संचालन शुरू होने से ग्रेटर नोएडा से नोएडा और दिल्ली की आने–जाने वाले लोगो को बड़ी राहत मिलेगी।  

एनएमआरसी प्रबंधन की ओर से एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन के आधार पर एक्वा लाइन मेट्रो संचालन 7 सितंबर से किया जाएगा। इसके लिए हमारी ओर से पूरी तैयारी है। संचालन शुरू होने पर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए, इसलिए पिछले 5 महीने से रोजाना नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर एक्वा लाइन पर ट्रायल रन जारी है। जिससे संचालन में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत नहीं आए। 
मेट्रो में बैठने की व्यवस्था के हिसाब से 50 फीसद यात्री ही सफर कर सकेंगे। प्रत्येक कोच में यात्रियों को एक-एक सीट छोड़कर बैठना होगा। हर स्टेशन पर मार्किंग की गई है। हर स्टेशन पर सवारियों की जांच के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग टीम लगाई गई है। जो सवारी के तापमान से लेकर जरूरी जांच करेगी। हर स्टेशन पर कोविड पाये जाने वाले पेसेंट जगह बनाया गया है जहां पेसेंट को बैठाया जाएगा और जो कोविड अस्पताल है उनसे संपर्क करके उसे एंबुलेंस से वहाँ भेजा जाएगा। एक्वा लाइन मेट्रो में सफर के दौरान उन यात्रियों को भी दिक्कत नहीं होगी, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है। ऐसे यात्रियों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने से पहले 1921 नंबर पर फोन करना होगा। फोन करने के बाद दूसरी तरफ से जरूरी सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद संबंधित यात्री के फोन पर अनुमति का मैसेज आ जाएगा। जिसको दिखा कर वह यात्रा कर सकेगा

Related posts

बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश की विधान सभा के आगामी आम चुनाव के लिए 60 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने अग्निवीरों को निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती वाले गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन को अग्निवीरों के साथ धोखा बताया

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरे समुद्र के भीतर जाकर भगवान द्वारकाधीश जी के दर्शन किए -झलक देखें इस वीडियो में।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!