Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार कर, इनसे 1 इंग्लिश पिस्टल,1 देसी कट्टा और 1जिंदा कारतूस किया बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली की साउथ रोहिणी थाना पुलिस की क्रैक टीम ने सोमवार रात को 2 शातिर  झपटमारों  को गिरफ्तार कर ,उनसे चोरी की 2 स्कूटी समेत एक इंग्लिश पिस्टल,एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने इन आरोपितों की  गिरफ्तारी के बाद लगभग  डेढ़ दर्जन मामलें को सुलझाने का दावा किया है।

पिछले कई दिनो से लगातार हो रही चोरी और झपटमारी की वारदातों को देखते हुए साउथ रोहिणी थाना पुलिस की क्रैक टीम के एसआई  वीरेंद्र सिंधु, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सत्यपाल हेड कांस्टेबल प्रदीप बडेसरा, राजू पालवे, कांस्टेबल बलजीत और आशीष आदि की टीम ने 25 जुलाई शनिवार की शाम को रोहिणी सेक्टर- 3 स्थित झील वाले पार्क के पास सरप्राइज पिकेट चेकिंग शुरू कर दी जिसके बाद वहां पर एक स्कूटी पर सवार 2 लड़के पुलिस को देखकर भागने लगे, तभी चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने उसका पीछा कर धर  दबोच लिया। चेकिंग के दौरान इन दोनों के पास से एक इंग्लिश पिस्टल और एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ और जिस स्कूटी पर ये सवार थे वो भी चोरी की निकली जिसके बाद आरोपितों ने पूछ ताछ में  पुलिस को बताया कि इस  इलाके में किसी झपटमारी या चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपितों के निशानदेही पर  एक और चोरी की स्कूटी पुलिस को बरामद की गई  है।

पकड़े गए दोनो झपटमारो के नाम रणधीर , उम्र 23 साल और अरुण, उम्र  20 साल है जोकि फिलहाल विजय विहार में  रह रहे हैं। और छोटा मोटा काम करते थे लेकिन जल्द पैसा कमाने की चाह ने  ये दोनों जुर्म की दुनिया मे आ गए और आपराधिक वारदतों को अंजाम देने लगे। अरुण ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई ने अपने  एक करीबी रिश्तेदार का मर्डर कर दिया था और जिसके बाद से वो अपने रिश्तेदारों से बचने के लिए अवैध हथियार के साथ रह रहा था। और दोनो ही चोरी किए हुए दुपहिया वाहनों को झपटमारी और दूसरी आपराधिक वारदातो में इस्तेमाल करते थे। बरहाल पकड़े गए दोनो बदमाशो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली है और इन पर विभन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। साथ ही इनसे जुड़े तारों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं एक तरफ जहां साउथ रोहिणी थाना पुलिस टीम का ये काम काफी काबिले तारीफ है। और उम्मीद है कि अब रोहिणी के ज्यादातर इलाको में झपटमारी और दुपहिया वाहन चोरी के मामलों के काफी कमी आएगी।

Related posts

मेट्रो परिचालन के 20वें वर्ष की शुरूआत के उपलक्ष्य में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर स्थायी प्रदर्शनी का अनावरण

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कांग्रेस के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के ड्राइवर राजेंद्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha

लापता एएन-32 विमान के मलबे का पता चला, आज विमान के मलबे को देखा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!