Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणाः जींद में 1.75 करोड़ रुपये की 1 किलो 875 ग्राम स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़; हरियाणा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए जिला जींद से एक शख्स  को काबू कर उसके कब्जे से 1 किलो 875 ग्राम स्मैक बरामद की है। जब्त की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूदाबाद, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद साफी के रूप में हुई है। आरोपी को सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के बाद पिंडारा ओवर ब्रिज के पास से काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, यह खुलासा हुआ कि आरोपी स्मैक को उत्तर प्रदेश से लाया गया था और इसे जींद के आसपास एरिया में सप्लाई करना था।
         
गुप्त सूचना मिलने के बाद, पुलिस टीम तुरंत पिंडारा ओवरब्रिज के पास पहुंची। जहां पहले से ही, एक शख्स  एक बैग लेकर खड़ा था और कहीं फोन मिला रहा था। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दबोच लिया गया। जब तलाशी ली गई तो पुलिस ने बैग से 1 किलो 875 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए उसे चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।  

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो , गुरुग्राम की टीम ने आज देवेंद्र जमादार को 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा: एक्सीडेंट केस सुलझाने गए डायल 112 पर कार्यरत दो पुलिसकर्मियों का सड़क हादसे में निधन, डीजीपी ने जताया शोक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर महीने स्त्रीलिंक मेला का आयोजन किया जाएगा-डीसीपी अंशु सिंगला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!