Athrav – Online News Portal
जरा हटके फरीदाबाद

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर ओ.पी.सिंह ने सबसे पहले मां – बेटी को खिलाया भर पेट खाना,फिर दिया इंसाफ का भरोसा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सोमवार को पुलिस कमिश्नर ,फरीदाबाद के कार्यालय  में एक अजीब वाक्या पेश आया। जिला पलवल में हथीन की रहने वाली एक महिला अपनी दो साल की बच्ची के साथ सेक्टर- 21 स्थित पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंची और पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह  को बताया कि वह गांव बडख़ल की रहने वाली है और कई साल पहले उसकी शादी हथीन में हुई थी। पति, सुसर और जेठ ने कई तरह के आरोप लगाकर व अत्याचार कर उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह अपने पिता के पास आकर गांव बडख़ल में रहने लगी। 

गांव बड़खल में भी पिता ने दूसरी शादी कर ली है और उसके भाई व माता उसे घर में नहीं रखना चाहते। इस महिला ने पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह को बताया कि वह दो दिन से भूखी है और उसकी दो साल की बच्ची ने भी दो दिन से दूध नहीं पिया है। इस पर पुलिस कमिश्नर ने सबसे पहले उसे पुलिस कैंटिन में भेज कर खाना खिलवाया और बच्ची को दूध पिलवाया।

इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने तसल्ली से बैठ कर उस महिला की सारी बातें सुनीं और मौके पर ही एसीपी सीएडब्ल्यू धारणा यादव को बुला कर इस मामले को दर्ज करने और महिला को न्याय दिलाने के आदेश दिए। महिला ने पुलिस से कहा कि उसके पास एक भी रुपया नहीं है जिस पर पुलिस कमिश्नर ने उनकी वितिय सहायता की और उसके रहने की व्यवस्था नारी निकेतन फरीदाबाद में करवाने के निर्देश दिए।    

Related posts

फरीदाबाद:बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा में सीएम नायब सैनी और बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल हुए शामिल।

Ajit Sinha

उत्तरप्रदेश रोडवेज बस के अंदर घुसी तेज रफ़्तार इनोवा गाडी, 4 की मौत,1 गंभीर, इनमें से दो शख्स फरीदाबाद के हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस लाइन में आधुनिक व पुराने हथियारों की प्रदर्शनी कर पुलिसकर्मियों को दी गई जानकारी.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!