Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

गर्भवती महिला का पैर फिसला, प्रथम तल से गिरी नीचे, नवजात की हालत नाजुक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला नागरिक अस्पताल के लेबर वार्ड में घूमते समय एक गर्भवती महिला का पैर फिसलने से प्रथम तल से नीचे आ गिरी। महिला शनिवार शाम सात बजे के लगभग नागरिक अस्पताल में भर्ती हुई थी। गिरने के बाद महिला की डिलीवरी कराई गई। महिला की हालत ठीक है,पर नवजात की हालत नाजुक बताई जा रही है। नवजात का इलाज इस वक़्त निजी अस्पताल में चल रहा है।
संजय कॉलोनी में रहने वाले अक्षय ने बताया कि उसकी पत्नी गीता को शनिवार शाम से दर्द हो रहा था और शाम सात बजे के लगभग पत्नी गीता को भर्ती कराया। यह उनकी पहली संतान है। गीता प्रसव पीड़ा से परेशान थी और स्टाफ नर्स ने उसे लेबर वॉर्ड के बरामदे में घूमने के लिए कहा था। वह घूमते हुए लेबर वॉर्ड के छज्जे पर पहुंच गई और वहां पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार, स्टाफ नर्स एवं डॉक्टरों ने महिला के साथ दु‌र्व्यवहार किया था। वह दर्द से परेशान होकर बार-बार डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स के पास जा रही थी, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। इस संबंध में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ.सविता यादव ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है। उसे जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। नवजात का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। अगर महिला के साथ किसी ने दु‌र्व्यवहार किया है, तो इसकी जांच होगी और दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: भाईचारे व एकता का प्रतीक है होली का त्यौहार : गौड़

Ajit Sinha

2600 करोड़ रूपए का बजट पास कर रहे हैं सीवर रुक जाए और फंटी मारनी हो तो सीएम साहब को सूचित करना पड़ता- नीरज शर्मा  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में फैकल्टी ऑफ बिहेवरल एंड सोशल साइंसिस की ओर से ‘स्वयं सिद्ध’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!