Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग में 8 अधिकारियों को पदोन्नत और नियुक्त किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग में आठ अधिकारियों को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति पाने वालों में पांच सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी, एक कॉपीराइटर, एक सहायक संपादक और एक अधीक्षक को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है।         
सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी वीरेन्द्र सिंह को सिरसा में सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर लगाया गया है, जबकि  जयपाल सिंह को पलवल में सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर नियुक्ति किया गया है। इसी प्रकार राजेश कुमार को पंचकूला में सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर लगाया गया है,जबकि अधीक्षक रती भान चोपड़ा को मेवात (नूंह) में सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर नियुक्ति किया गया है। मुख्यालय (चंडीगढ़) स्तर पर पदोन्नति पाने वालों में श्रीमती गीता शर्मा,कॉपी राइटर को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि श्रीमती सरोज रानी, सहायक संपादक को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी लगाया गया है। इसी प्रकार, सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी  विनय वत्स को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी नियुक्ति किया गया है और श्रीमती शालू शर्मा को सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी लगाया गया है।

Related posts

बीजेपी की ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में मनोनीत हरियाणा के सीएम नायब सैनी को शपथ लेते हुए पंचकूला से सीधा लाइव देखें।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में 71वें राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के समापन समारोह में की शिरकत

Ajit Sinha

विश्वविद्यालय वैशविक स्तर पर अत्यंत आधुनिक हो गए हैं- राज्यपाल बंडारू दतात्रेय

Ajit Sinha
error: Content is protected !!