Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन के बाहर 8 जून से खुल सकेंगे मॉल और रेस्टोरेंट: गृह मंत्रालय

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन को सरकार ने 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है.हालांकि इस बार सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉल और रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत दे दी है. अब 8 जून से मॉल और रेस्टोरेंट खुल सकेंगे. गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों को फिर से खोलने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए. ये दिशानिर्देश 1 जून, 2020 से लागू होंगे और 30 जून, 2020 तक प्रभावी रहेंगे. गृह मंत्रालय ने कहा कि नए दिशानिर्देश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के आधार पर जारी किए गए हैं. नए दिशानिर्देशों के अनुसार कंटेनमेंट जोन के बाहर वो सभी गतिविध‍ियां फिर से शुरू हो सकेंगी जिनपर अब तक पाबंदी लगी थी. लेकिन ऐसा चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा.

-निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर प्रतिबंधित गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा.
– आठ जून से जिन गतिविधियों को अनुमति दी जाएंगी उनमें लोगों के लिए धार्मिक स्थल, होटल, रेस्तरां एवं अन्य होटल सेवाएं शामिल होंगी
– आठ जून से शॉपिंग मॉल खोलने की अनुमति होगी
– राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श कर स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान खोले जाएंगे
– शैक्षणिक संस्थानों को जुलाई से खोलने को लेकर राज्य, केंद्र शासित प्रदेश अभिभावकों, अन्य संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श करेंगे
– रात में कर्फ्यू के समय की समीक्षा होगी, पूरे देश में अब रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के घूमने-फिरने पर प्रतिबंध होगा
– स्थिति का आकलन करने के बाद अंतररष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो ट्रेन, सिनेमा हाल, जिम, राजनीतिक सभाओं इत्यादि पर निर्णय लिया जाएगा
गौरतलब है कि कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से ही लॉकडाउन जारी है. फिलहाल लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है जो 31 मई को खत्म हो रहा है. देश में कोरोनावायरस का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह तक देश में अब तक कुल 1,73,763 मरीज सामने आए हैं, जबकि 4971 लोगों की मौत हो चुकी है. 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए केस और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. पिछले 24 घंटे में 7964 नए मामले सामने आए हैं वहीं 265.लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मरीज 11,264 रिकवर हुए हैं अब तक 82370 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो वह बढ़कर 47.40 फीसदी हो गई है.

Related posts

गायिका से अभिनेत्री बनी अमिका शैल अब बनी भारत में दक्षिण अफ्रीकी फिटनेस ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर

Ajit Sinha

स्क्रैप से घोटाले तक, क्राइम ब्रांच ने करोल बाग में नकली मोबाइल रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1,600 से अधिक हैंडसेट जब्त किए।

Ajit Sinha

17 वर्षीय लड़की की अगुवा कर,जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में एक आदतन अपराधी को किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!