Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पलवल में कोरोना पॉजिटिव के मामले 36 से घटकर कुल 4 रह गई हैं, 32 ठीक हुए : सिविल सर्जन   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिला पलवल में 2944 लोग सर्विलांस  पर है और उनमे से 728 लोगों की सर्विलांस  अवधि पूरी हो चुकी है। जिला में अभी तक 36 में से 32 लोग ठीक होकर घर जा चुके है तथा 4 लोग कोविड अस्पताल में उपचाराधीन है तथा हमारे पास 7 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। उन्होंने बताया कि पलवल जिला में अन्य प्रदेशों से आने वालो लोगों की प्रोपर तरीके से स्क्रीनिंग जारी है।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे कहीं पर भी भीड़ देखे तो एक जिम्मेदार नागरिक की भांति एक-दूसरे को सोशल डिस्टेंस मैनटेन करने के लिए जागरूक करें। इसके साथ-साथ पुलिस विभाग के कर्मचारियों की भी सैम्पलिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की 25 मोबाइल वैन टीम फील्ड में तथा बाकी टीम सैम्पलिंग रूम में कार्य कर रही है। उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ दें ताकि हम जल्द ही इस जंग पर जीत हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि नागरिक अत्यधिक जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क लगाएं व सोशल डिस्टेंसिंग को मैनटेन करें।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश प्रभारी ने तैयारियों का लिया जायजा, 1 लाख महिलाएं करेंगी पीएम मोदी का स्वागत

Ajit Sinha

चंडीगढ़: बल्लभगढ़ में दिल्ली-मथुरा रेलवे लाइन पर आरयूबी का जल्द होगा निर्माण

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कार्यरत जेई व सीए पर लगा 13 हजार रुपए का जुर्माना।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!