Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

तीन जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं है, वैसे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 264 केस हैं , इनमें 158 लोग ठीक हुए हैं : सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना वायरस से लड़ाई लडऩे वाले डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, टेस्टिंग स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित वे सभी जो कोविड -19 के रोगियों के साथ सीधे संपर्क में आते हैं, ऐसे सभी कोरोना वारियर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज हरियाणा कोरोना से प्रभावित होने वाले अन्य राज्यों से बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के तीन जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज ‘हरियाणा आज’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संभवत: बहुस्तरीय रणनीतियों और लॉकडाउन मानदंडों का कड़ाई से अनुपालन के कारण संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक प्रति 10 लाख व्यक्तियों 614 का टेस्ट हुआ है जबकि देशभर का यह आंकड़ा 289 है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव के कुल 264 मामले हैं, जिनमें से 158 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। जबकि राज्य में 103 सक्रिय मामले हैं और 3 मौतें हुई हैं। मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों और देश के साथ भी तुलना करते हुए बताया कि प्रदेश कोविड-19 संकट को दूर करने में बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 59.84 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राष्टï्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या में हर 7 दिनों में दुगनी हो रही है जबकि हरियाणा में मरीजों की संख्या 14 दिनों में दुगनी हो रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 अप्रैल से औद्योगिक एंव वाणिज्यिक इकाइयों को खोलने की व्यवस्था की गई थी। कल तक प्रदेश में 1800 ऐसी इकाइयों को शुरु करने की अनुमति दे दी गई थी। आज भी 100  से अधिक इकाइयों को अभी तक अनुमति दी गई है।उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि यदि कोई उद्योग अनुमति लेकर अपना काम शुरु  करता है और वहाँ के किसी कर्मचारी को कोरोना संक्रमण हो जाता है तो कोई एफआईआर दर्ज नही की जाएगी।
 

Related posts

पानीपत में पुलिस अधिकारी बता कर 10000 और कैथल में नगर परिषद का कर्मचारी 18 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पूरे साल का रोडमैप बना कर अपने बूथस्तर तक करें काम: ओपी धनखड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने आज एनआईटी में ई सिगरेट बेचने वाली दुकान पर मारा छापा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!