Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

राहत शिविरों में प्रतिदिन लगभग 65000 लोगों को पका पकाया भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं: प्रशासन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:प्कोरोना लोक डाउन के दौरान जिला में बनाए गए राहत शिविरों में प्रतिदिन लगभग 65000 लोगों को पका पकाया भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। भोजन के पैकेट ज्यादा संख्या में डीएलएफ फाउंडेशन द्वारा  उपलब्ध करवाए जा रहे हैं  और उसके अलावा भी  शहर की कई एनजीओ अपने कम्युनिटी किचन  के माध्यम से  लोगों के लिए भोजन के पैकेट दान स्वरूप दिए जा रहे हैं। इस भोजन की क्वालिटी की गुणवत्ता परखने के लिए आज हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विवेक कालिया ने उस कीचन का निरीक्षण किया जहां पर यह खाना पकाया जाता है और पैक किया जाता है।

कालिया ने आज गैलरिया मार्केट के सामने डीएलएफ फेज 4 में बनी किचन  का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने साइबर हब किचन तथा चकरपुर किचन का भी निरीक्षण किया और खाने की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि लोगों को दिए जाने वाला यह भोजन स्वच्छता के वातावरण में पकाया जाए, यह सुनिश्चित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिला में विभिन्न संस्थाओं से मिलने वाले फूड पैकेटो का वितरण गुरुग्राम शहर में 35 टीमों के माध्यम से निगम क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों तक करवाया जा रहा है। इसी प्रकार सोहना में यह कार्य एसडीएम सोहना डॉक्टर चिनार चहल की देखरेख में किया जा रहा है तथा जिला के ग्रामीण क्षेत्र में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान के मार्गदर्शन में सोहना तथा गुरुग्राम के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी खाने का वितरण कर रहे हैं।

Related posts

आप अपने इस नए आइडिया को ‘सोच गुरूग्राम’ नामक पोर्टल पर सांझा कर सकते हैं

Ajit Sinha

उधार दिए रुपए वापस मांगने पर भाभी पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपित कर्जदार देवर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

बाइक सवार दो बदमाशों ने एक खाली मकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ये सनसनीखेज वारदात आज तड़के साढ़े बजे की है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!