Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद विशेष स्वास्थ्य

फरीदाबाद प्रशासन ने कंट्रोल रूम, जिले के लोगो को कोरोना वायरस से सुरक्षा व सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिला प्रशासन कि ओर से जिले के लोगो को कोरोना वायरस से सुरक्षा व सहायता के लिए लघु सचिवालय ,सेक्टर-12 के कमरा नंबर-7 मीडिया रूम में कण्ट्रोल रूम बनाया गया है तथा हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं, जिन पर कोरोना वायरस के संभावित संक्रमित व्यक्ति की जानकारी या अन्य किसी भी प्रकार कि प्रशासनिक मदद के लिए फ़ोन किया जा सकता है।
उपायुक्त ने बताया कि कण्ट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000, 2221001, 2221002, 2221003,2221004,2221005,2221006, 2221007, 2221011, 2221014 की सेवाएँ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा एम्बुलेंस सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर-108 पर संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 व राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 85588-93911 पर भी सूचना दी जा सकती है।

Related posts

अलीनगर में अमित शाह की सफल रैली से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर , हजारों कार्यकर्ताओं सहित लाखों वोटरों के चेहरे खिले।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचसीएस अफसरों को 30 अप्रैल तक भरनी होगी प्रॉपर्टी रिटर्न

Ajit Sinha

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आज लिया ऐतिहासिक फैसला-जरूर पढ़ें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!