Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय हरियाणा

कोरोना वायरस से लडने के लिए ‘‘हरियाणा कोविड रिलिफ फण्ड’’ के स्थापना की घोषणा, खाते में डाले सहयोग राशि: सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज राज्य में कोरोना वायरस से लडने के लिए ‘‘हरियाणा कोविड रिलिफ फण्ड’’ के स्थापना की घोषणा की है जिसमें समाज के लोग अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे ज्यादा से ज्यादा इस रिलीफ फण्ड में अपना योगदान दें ताकि कोरोना पीडित व्यक्तियों को इलाज किया जा सकें।मुख्यमंत्री आज यहां पहली बार डिजीटल चैनल के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस फण्ड का उपयोग केवल कोरोना पीडित मरीजों के लिए किया जाएगा।
उन्होंने ‘‘हरियाणा कोविड रिलिफ फण्ड’’ के लिए स्वयं अपनी व्यक्तिगत बचत से 5 लाख रुपये के प्रारंभिक योगदान की घोषणा भी की। इस फण्ड में राशि उन सभी व्यक्तियों से योगदान के लिए आमंत्रित की जाएगी जो आर्थिक रूप से प्रभावित लोगों का समर्थन करने में सक्षम हैं।उन्होंने कहा कि उनके आहवान पर राज्य के सभी विधायक भी इस फण्ड में एक महीने के वेतन का योगदान करेंगे। अखिल भारतीय सेवा अधिकारी भी अपने एक महीने के वेतन का 20 प्रतिशत इस फण्ड में प्रारंभिक योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी के कर्मचारियों को छोडकर अन्य सभी सरकारी कर्मचारी भी अपने वेतन का 10 प्रतिशत इस फण्ड में योगदान करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फण्ड में योगदान देने वाले व्यक्तियों को इस राशि पर आयकर की छूट भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फण्ड में अपना योग दान देने के लिए व्यक्तियों के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाता संख्या-39234755902 है,जिसका आईएफएससी कोड-SBIN0013180 है,एससीओ नंबर-14, सैक्टर-10, पंचकूला है।उन्होंने राज्य के लोगों से पुन: आहवान किया कि वे इस फण्ड में ज्यादा से ज्यादा अपना योगदान दें ताकि कोरोना वायरस से पीडित लोगों को इलाज व उपचार किया जा सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य, भारत या विदेश के किसी भी संगठन या व्यक्ति से स्वैच्छिक योगदान और किसी भी उद्योग या व्यवसाय से सीएसआर योगदान को भी आमंत्रित किया  जाएगा।इस मौके पर मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोडा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रघान सचिव  वी. उमाशंकर, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  राजीव अरोडा, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  टी.वी.एस.एन. प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान ओएसडी नीरज दफ्तुआर भी उपस्थित थे।
 

Related posts

नई दिल्ली: विदेश सचिव विक्रम मिश्री , भारतीय वायु सेना व एयरफोर्स की महिला अधिकारियों ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा , सुने वीडियो में।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:भतीजी की शादी में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पेश की बड़ी मिसाल वाराणसी के 101 जरूरतमंद परिवारों को दिए आवास

Ajit Sinha

वीडियो सुने: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों को कहा, आदमपुर सीट कांग्रेस की सीट हैं, जीतेगी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!