Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए 6  वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सात जिलों के लिए तैनात किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए 6 आईएएस अधिकारियों को समन्वय,योजना और निगरानी के क्रिया न्वयन हेतु उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सात जिलों के लिए तैनात किया है। गुरुग्राम जिले के लिए मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीरेन्द्र सिंह कुण्डू, सोनीपत जिले के लिए खान एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, पानीपत के लिए श्रम विभाग के प्रधान सचिव विनीत गर्ग, पंचकूला के लिए निगरानी एवं समन्वय विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती दीप्ती उमाशंकर, रोहतक व झज्जर के लिए रोहतक के मण्डलायुक्त डी.सुरेश और फरीदाबाद के लिए फरीदाबाद के आयुक्त संजय जून को लगाया गया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेशों में बताया गया कि इन अधिकारियों की भूमिका व डयूटी के सम्बंध में आगामी दिशा-निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अलग से जारी किये जाएंगे।

Related posts

कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने रैफर मुक्त फरीदाबाद के धरने को दिया समर्थन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हुड्डा की 500 गज जमीनों को कब्ज़ा कर बनाई गई अवैध झुग्गियों पर पुलिस प्रशासन का चला बुलडोजर।

Ajit Sinha

विश्वविद्यालय ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण स्थिरता के क्षेत्र में काम करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!