Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश दिल्ली नई दिल्ली वीडियो स्वास्थ्य

कोरोना वायरस: कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने लखनऊ में की थी पार्टी, कई नेता शामिल, पीजीआइ ले जाया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अब पूरे स्वास्थ्य विभाग के लिए नया सिरदर्द शुरू हो गया है. वजह ये है कि कनिका के परिजन ने स्वीकार की है कि लंदन से वापस आने के बाद वह तकरीबन 3-4 पार्टीज का हिस्सा बनी थीं और इस दौरान वह करीब 300 से 400 लोगों से मिली हैं.कनिका जिस इमारत में रहती हैं वहां से लेकर जिन-जिन लोगों से वो मिलीं सभी में हड़कंप है.

विदेश से आने वाले तकरीबन हर एक नागरिक को पहले क्वारंटाइन में रखा जाता है और उसकी विधिवत जांच होती है. ऐसे में सवाल ये भी उठ रहा है कि विदेश से आने के बाद कनिका ने कोरोना टेस्ट पास कैसे कर लिया और किस तरह उन्हें बिना आइसोलेशन में रखे सीधे घर आने की अनुमति दे दी गई. हालांकि अब सारी बातें सामने आने के बाद कनिका के पूरे परिवार का टेस्ट किया जा रहा है और सभी से आइसोलेशन में रहने को कहा जा रहा है.कनिका के परिजन ने बताया कि उनके पूरे परिवार का टेस्ट होगा.बता दें कि कनिका के परिवार में 6 लोग हैं सभी का टेस्ट होने जा रहा है. परिवार के संपर्क में आए दूसरे लोगों को भी परिवार ने बताया है कि वो अपना टेस्ट करा लें. कनिका के परिवार का टेस्ट शाम को होगा.खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि कनिका टॉयलेट में छिप गई थीं और ग्राउंड स्टाफ को चकमा देकर वह निकल आईं.

हालांकि कनिका के पिता ने इस बात से इनकार किया है.कनिका के परिजन ने सफाई देते हुए कहा कि कनिका को बुखार था, हल्की खांसी थी. बता दें कि कनिका कपूर ने उनके और उनके पिता के बयान आपस में मिसमैच करते नजर आए. कनिका ने अपने पिता की बात को झूठा ठहराते हुए कहा कि वह विदेश से वापस आने के बाद किसी पार्टियों में नहीं गई हैं. कनिका ने कहा कि वह 300 से 400 लोगों से मिली हैं ये बात पूरी तरह से झूठ है.

Related posts

हरियाणा में नया जोश भरने के लिए आगामी 7 और 8 सितंबर को हिसार आएंगे,अरविंद केजरीवाल: डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

लोकसभा में वक़्फ़ संशोधन बिल हुआ पास, वक़्फ़ संशोधन बिल के पक्ष में 288 वोट मिले, विपक्ष में 232 वोट मिले, पास हुआ।

Ajit Sinha

दिल्ली: पीएस महरौली की पुलिस और वांछित हथियार तस्कर कनिष्क उर्फ कोकू के बीच हुई मुठभेड़ में लगी गोली, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!