Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में नौकरानी को अश्लील वीडियो दिखा कर बलात्कार करने वाले मकान मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक पर घरेलू सहायिका से बलात्कार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड की रहने वाली एक लड़की  को सेक्टर-28 में रहने वाले 55 वर्षीय एक मकान मालिक ने एजेंट के माध्यम से अपने यहां छह महीने  पहले घरेलू सहायिका के तौर पर रखा था। मकान मालिक की पत्नी बीमार रहती है, इसलिए घरेलू सहायिका को रखा हुआ था।
आरोप है कि नौकरी पर रखने के करीब पंद्रह दिन बाद से ही वह घरेलू सहायिका को अश्लील वीडियो दिखाकर बलात्कार  कर रहा था। घरेलू सहायिका का कहना है कि उसे कहीं बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं थी। एक दिन घरेलू सहायिका मकान मालिक की बीमार पत्नी को लेकर मंदिर गई थी। वहां कुछ महिलाओं को अपनी आपबीती सुनाई। धीरे-धीरे यह बात महिला आयोग की सदस्य तक पहुंची। उन्होंने मामले की शिकायत महिला थाना सेक्टर-16 को दे दी। पुलिस ने उसके मकान पर जाकर नौकरानी से पूछताछ की। इसके बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित एक विदेशी बीमा कंपनी में नौकरी करता है।

Related posts

विनय हत्याकांड का आरोपित हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना को लेकर दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण

Ajit Sinha

चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली,ईमेल की जांच

Ajit Sinha
error: Content is protected !!