Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

शेर को सामने से आता देख जान बचाकर भागे लोग, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। आमतौर पर लोग जंगली जानवरों को देखने के लिए उस शहर में बने चिड़ियाघर में जाते हैं मगर जब वही जंगली जानवर हकीकत में उनके सामने आ जाता है तो भागने का रास्ता खोजना पड़ता है। जंगली जानवरों को सामने देखकर लोग जान हथेली पर लेकर भागते हैं। ऐसा ही नजारा कुछ दिन पहले गुजरात के एक राज्य में देखने को मिला।

यहां माधवपुर गांव के लोग पहले एक शेर का पीछा करते हैं, वो शेर एक जगह पर ठहर जाता है। उसके बाद भी लोग उसे कौतुहल से देखने के लिए वहां मौजूद रहते हैं। कुछ लोग हिम्मत करके छिपे हुए शेर को देखना चाहते हैं, इसी दौरान शेर उनके बीच से होकर निकल जाता है। शेर को अपनी ओर आता देखकर वहां मौजूद दर्जन भर लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते हुए दिखाई देते हैं। कुछ लोग इसका वीडियो बना लेते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसको काफी लोग देख रहे हैं। भारतीय राज्य गुजरात में गिर राष्ट्रीय उद्यान एशियाई शेर का एकमात्र प्राकृतिक आवास है। हाल ही में की गई गिनती के अनुसार यहां 523 शेर हैं।
ये उद्यान चार जिलों जूनागढ़, गिर-सोमनाथ, अमरेली और भावनगर में फैला हुआ है। इस कुछ सेकंड के वीडियो को उद्यान विभाग के एक वरिष्ठ वन अधिकारी सुसांता नंदा ने खुद भी साझा किया गया है। इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि कुछ लोग एक बाउंड्री वाल के पास भी मौजूद थे, उन लोगों ने भी इस शेर को सामने से आते और फिर उसके सड़क से ओछल हो जाने का वीडियो बनाया है। ये दोनों वीडियो एक समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने आज बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की हैं -पढ़े

Ajit Sinha

उत्तराखंड में चुनाव से पहले एसआईआर के नाम पर फर्जीवाड़ा कर योग्य मतदाताओं के नाम काटे जा रहे- कांग्रेस

Ajit Sinha

हनीट्रैप में फंसा कर 1 शख्स से एक करोड़ मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इस में 1 लड़की, 1सॉफ्टवेयर इंजिनियर व 1एमबीए अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!