Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

परिवार ने एक मिसाल पेश की, डीएलएफ फेज -3 में बेटी के जन्म पर हुआ कुआँ पूजन  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:साइबर सिटी के डीएलएफ फेज 3 में मोहित यादव व माही यादव के घर नन्ही परी पर्श्वी के जन्म पर खुशियां मनाई गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर इस परिवार में बेटे के जन्म की तरह सभी रस्मे अदा करते हुए बेटी का कुआँ पूजन किया। जहां तो समाज मे कन्या भ्रूण हत्या जैसी शर्मनाक वारदातें आज भी सुनाई दे जाती है।

लेकिन समाज को एक सन्देश देते हुए इस परिवार ने एक मिसाल पेश की। कन्या के जन्म की खुशी पर बेटी के दादा प्रकाश यादव ने कहा कि आज बेटियां ही देश और माँ बाप का नाम रोशन कर रही हैं। और बेटी ही माँ, बहन, सास, पत्नी जैसी अनेक भूमिकाएं निभा कर जीवन मे अनेक रंग भरती हैं। इस खुशी के मौके पर दादी कर्मवती यादव, पड़दादी राम रति यादव, बुआ मोनीका व अन्तिका, ताऊ कुलदीप यादव, चाचा दीपक व मोनू ने नन्ही कली को स्वस्थ व लम्बी आयु का आशीर्वाद दिया।

Related posts

महिला थाना मानेसर में तैनात महिला मुख्य सिपाही प्रमिला को 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए थाना के प्रांगण से गिरफ्तार किया गया हैं।

Ajit Sinha

गैर- कानूनी रूप से जुलूस निकालने, तलवार आदि लहराकर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व स्वास्थय विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से चल रहे 16 बेड के अस्पताल में की छापेमारी -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!