Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

राजा नाहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 115 करोड़ रुपये की राशि खर्च, 40 प्रतिशत काम पूरा 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा में फरीदाबाद के राजा नाहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 115 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिसका 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस स्टेडियम का निर्माण वर्ष 1987 में किया गया था और यहां पर आठ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच तथा छ: महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जा चुका है।

यह जानकारी खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के समय एक अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है या नहीं, के उत्तर में सदन को दी। उन्होंने बताया कि खेल प्रतिभा के लिए जमीनी स्तर पर खिलाडिय़ों का उभरकर आना जरूरी है। आम तौर पर क्रिकेट अकादमियां प्राईवेट स्तर पर चलाई जाती हैं और एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपये की राशि की आवश्यकता पड़ती है।



खेल विभाग के बजट में से अगर कोच और कर्मचारियों के वेतन और खिलाडिय़ों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि व अन्य मदों को निकाल दिया जाए तो केवल 130 करोड़ रुपये की राशि शेष रह जाती है, जो एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए कम पड़ती है।सरदार संदीप सिंह ने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि हिसार में महावीर स्टेडियम एक अच्छा स्टेडियम है जहां पर 15 गेम्स खेली जाती हैं और यहां से 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं जबकि इस स्टेडियम में 12 कोच नियुक्त हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी,नो-पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने पर की जाएगी कार्रवाई, होंगे पोस्टल चालान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : निगमायुक्त ने अवैध निर्माणों में कोताही बरतने के कारण, तोड़फोड़ के कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!