Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

क्राइम ब्रांच,साइबर सेल ने चार नकली इनकम अधिकारी को गिरफ्तार किया हैं,इनके कब्जे से 21 लाख 60 हजार बरामद।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ,साइबर सेल ने लेप्स पॉलिसी चालू करने और फिर नकली इनकम टेक्स अधिकारी बनकर 49 लाख रूपए ठगने के मामले में चार और आरोपितों को गिरफ्तार किए हैं, के पास से पुलिस ने नगद 21 लाख 60 हजार रूपए बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। यह खुलासा आज दोपहर एसीपी क्राइम अनिल यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं। 

एसीपी क्राइम अनिल यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच,साइबर सेल की टीम ने लेप्स पॉलिसी को चालू कराने के नाम पर एक महिला से वर्ष- 20 16 से लेकर 2019 के बीच 49 लाख रूपए धोखे से ऐंठने लिए। उनका कहना हैं कि गिरफ्तार किए गए चारों लोगों से ठगे गए 21 लाख 60 हजार रूपए बरामद किए गए हैं।सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि शिकायत कर्ता महिला ने तीन पॉलिसी करवाई हुई थी, का पॉलिसी लेप्स हो गया था। इस दौरान फोन पर शख्स ने लेप्स पॉलिसी चालू कराने का झांसा देकर उनसे पैसा ऐठ लिया और बाद में उन्हीं लोगों ने इनकम टेक्स अधिकारी बन कर शिकायतकर्ता महिला को धमकाते थे कि इतने सारे पैसे कहा से लाए हो। ऐसे ही धमका कर उनसे वर्ष -2016 से लेकर 2019 तक उस महिला से 49 लाख रूपए ठग लिए। 



उनका कहना हैं कि इस प्रकरण में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इससे पहले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया हैं। इनके कब्जे से 21 लाख 60 हजार रूपए बरामद किए गए हैं। इससे पहले गिरफ्तार किए गए चारों आरोपितों से तक़रीबन तीन लाख रूपए बरामद किया गया था।   

Related posts

फरीदाबाद ; बाबा मोहनराम की कृपा सिर्फ किस्मत वालों को मिलती है , भाजपा नेता राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एमडीयू के तुगलकी फरमान पर एनएसयूआई की हैट्रिक जीत, अत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद :हिंदुत्व सभी का आदर करना, सभी के भले की कामना करना एवं सभी विचारों का सम्मान करना सिखाता है, आरएसएस

Ajit Sinha
error: Content is protected !!