Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

राज्य स्तरीय बाल महोत्सव-2019 के माध्यम से बच्चों को एक ऐसा मंच मिला है जिसके जरिए उनमें आत्म विश्वास बढ़ा हैं : सुभाष बराला  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि राज्य स्तरीय बाल महोत्सव-2019 के माध्यम से इस बार प्रदेश के बच्चों को एक ऐसा मंच मिला है जिसके जरिए उनमें आत्म विश्वास के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। वे आज किंगडम ऑफ ड्रीम्स में चल रहे राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को मौज मस्ती के साथ नई चीज़ें देखने का मौका मिल रहा है जोकि सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश आज दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है और उसी का परिणाम है बाल महोत्सव को आज इतना विशाल स्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में व्यक्तित्व निर्माण होता है ताकि सशक्त समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए जरूरी है कि हम इस दिशा में एकजुट होकर प्रयास करें और उन्हें अच्छे संस्कार दें।



यदि बच्चों में शुरू से ही अच्छे संस्कार विकसित किए जाएंगे तो निश्चित तौर पर ही हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए आयोजको को बधाई दी। इस अवसर पर सोहना के विधायक संजय सिंह ने भी अपने विचार रखे और कहा कि बाल महोत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रम व बनाई गई कलाकृतियां अत्यंत आकर्षक है। उन्होंने इस अवसर पर आयोजकों को बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान भी उपस्थित थे।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: दिनचर्या में ध्यान व योग को करें शामिल, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव : रणबीर सिंह गंगवा

Ajit Sinha

गुरुग्राम : ऑपरेशन रोमियों के तहत चलाए गए एक विशेष अभियान में पुलिस ने आवारा किस्म के 85 लड़कों को पकडे हैं,11 पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

सरल केंद्र नूंह में 6000 रुपए की रिश्वत लेते रजिस्ट्रेशन क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!