Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा की 11 विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने वर्ष 2019 -20 की शेष अवधि के लिए हरियाणा विधानसभा की 11 विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य मनो नीत किए हैं।विधानसभा उपाध्यक्ष  रणबीर गंगवा हरियाणा विधानसभा की आवास कमेटी के पदेन अध्यक्ष होंगे, जबकि विधायक असीम गोयल,  दूड़ा राम,  प्रदीप चौधरी व रणधीर सिंह गौलन इस कमेटी के सदस्य होंगे। विधायक  हरविंदर कल्याण को सार्वजनिक लेखा कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि विधायक श्रीमती किरण चौधरी,  दूड़ा राम, डॉ. अभय सिंह यादव,  सुधीर कुमार,  वरूण चौधरी,  मामन खान, जोगी राम सिहाग और  नयनपाल रावत कमेटी के सदस्य होंगे। विधायक  सुभाष सुधा को अनुमान कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक  राव दान सिंह,  घनश्याम सर्राफ, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, प्रमोद कुमार विज,  अमरजीत ढांडा, श्री अमित सिहाग, सुरेंद्र पंवार और  बलराज कुंडू कमेटी के सदस्य होंगे।
       
विधायक असीम गोयल सार्वजनिक उपक्रम कमेटी के अध्यक्ष होंगे। विधायक विनोद भ्याना, लीला राम, राम कुमार गौतम, भारत भूषण बत्रा, राजेश नागर,  चिरणजीव राव, कुलदीप वत्स और रणधीर सिंह गौलन इस कमेटी के सदस्य होंगे। विधायक  ईश्चर सिंह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण कमेटी के अध्यक्ष होंगे। विधायक मोहम्मद इलियास, जगदीश नायर,  बिशम्बर सिंह,  लक्ष्मण नापा,  सत्य प्रकाश, श्रीमती रेणू बाला और  धर्म पाल गोन्दर इस कमेटी के सदस्य होंगे।
विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान सरकारी आवश्वासन कमेटी के अध्यक्ष होंगे। विधायक  कुलदीप बिश्नोई,  लक्ष्मण सिंह यादव, श्रीमती निर्मल रानी, सीताराम, शमशेर सिंह गोगी, सुभाष गंगौली,  राम करन और  सोमबीर सांगवान इस कमेटी के सदस्य होंगे। इसी प्रकार, विधायक डॉ. कमल कुमार गुप्ता को अधीनस्थ विधान समिति के अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक कृष्ण हुड्डा,  जगबीर सिंह मलिक,  बिशन लाल सैनी,  राम कुमार कश्यप,  प्रवीन डागर,  राम निवास और एडवोकेट जनरल, हरियाणा इस कमेटी के सदस्य होंगे।
       


विधायक घनश्याम दास अरोड़ा याचिका कमेटी के अध्यक्ष होंगे। विधायक श्रीमती गीता भुक्कल, श्रीमती शकुंतला खटक, श्रीमती नैना सिंह चौटाला, दीपक मंगला, संजय सिंह और राकेश दौलताबाद इस कमेटी के सदस्य होंगे। विधायक दीपक मंगला को स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थानों पर गठित कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है जबकि प्रदीप चौधरी, मोहन लाल बदोली, नरेंद्र गुप्ता, संजय सिंह, शिशपाल सिंह, नीरज शर्मा, राम निवास और धर्मपाल गोंदर इस कमेटी के सदस्य होंगे। जनस्वास्थ्य , सिंचाई, बिजली तथा लोकनिर्माण (भवन एवं सडक़ें) कमेटी के लिए विधायक  महिपाल ढांडा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक  अभय सिंह चौटाला,  जगदीश नायर, आफताब अहमद, धर्मसिंह छौकर, मोहन लाल बदोली,  मेवा सिंह, श्रीमती शैली और  देवेंद्र सिंह बबली इस कमेटी के सदस्य होंगे। विधायक श्रीमती सीमा त्रीखा शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गठित कमेटी की अध्यक्ष होंगी। विधायक  राजिन्द्र सिंह जून,  गोपाल कांडा,  विनोद भ्याना,  राम कुमार गौतम, नरेंद्र गुप्ता,  बलबीर सिंह,  वरूण चौधरी और  बलराज कुंडू इस कमेटी के सदस्य होंगे।

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय कृष्ण पाल गुर्जर के बेटे व वरिष्ठ डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी के वार्ड में समस्याओं का अंबार,दुखी हैं लोग, ललित नागर।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: जगदीश ठाकोर को गुजरात कांग्रेस कमेटी के बने अध्यक्ष

Ajit Sinha

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर शशिबाला तेवतिया सहित 6 लोगों को जननायक जनता  पार्टी से किया निष्कासित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!