Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

नगर निगम की कमिश्नर सोनल गोयल ने क्षेत्र के 42  छठ घाटों पर सफाई और पानी भरने के दिए निर्देश,9599780982 पर लोकेशन भेजें 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आगामी छठ त्यौहार के मध्यनजर फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल ने निगम के सफाई व इंजीनियरिंग विभाग को निगम क्षेत्र में पड़ने वाले लगभग सभी 42 छठ घाटों की समुचित साफ-सफाई करने और इनमें बिना किसी देरी के पानी भरने के निर्देश दिए है। निगम मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। निग्मायुक्त की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में निगम सचिव जितेन्द्र दहिया, अतिरिक्त आयुक्त विक्रम, मुख्य अभियंता डी.आर. भास्कर, रमेश मदान, अधीक्षण अभियंता बीरेन्द्र कर्दम, स्वास्थ्य अधिकारी डा. उदयभान शर्मा, कार्यकारी अभियंता श्याम सिंह, दीपक किंगर, धर्म सिंह नरवत, रवि शर्मा, विजय ढाका, अमरजीत बिसला, संजीव गुप्ता उपस्थित थे।

निग्मायुक्त ने सीवर, पानी, जलभराव, पैचवर्क, मैनहोल कवर सहित अन्य छोटी-छोटी जनससमयाओं केे प्रति इंजीनियरिंग विभाग के उदासीन रवैये के प्रति गहरा अफसोस प्रकट करते हुए उन्हें फटकार लगाई और चेताया कि या तो वे अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें या फिर अनुशासनिक कार्यवाही के लिए तैयार रहंे। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के निदान के लिए शहरवासी निगमायुक्त को निरंतर शिकायत कर रहे हं,ै जिससे यह स्पष्ट होता है कि निगम के नीचे के अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य के प्रति गंभीर नहीं है और उनकी इस लापरवाही को अब और अधिक बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बढ़ते हुए वायु प्रदूषण पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए निग्मायुक्त ने बैठक में उपस्थित दोनों मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सफाई निरीक्षकों के साथ-साथ कनिष्ठ अभियंता व सहायक अभियंता के माध्यम से भी कूड़ा जलाने वालों और खुले में भवन सामग्री डालने वालों के अधिक से अधिक चालान करवायें।



उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में खुले में निर्माण सामग्री बिना ढ़के पाई गई या कोई निर्माण कार्य होता पाया गया तो उस क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने पूरे निगम क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश देने के साथ-साथ सड़कों व मुख्य-मुख्य रास्तों पर टैंकरों से किए जा रहे छिड़काव को और अधिक व्यापक स्तर पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरवासियों से पुनः अपील की है कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वे निगम प्रशासन का सहयोग करें और खुले में कूड़ा जलाने वाले तत्वों और खुले में निर्माण सामग्री डालने वालों की सूचना निगम को वटशप नं. 9599780982 पर लोकेशन सहित भेजें जिससे कि ऐसे लोगों के विरूद्ध त्वरित रूप से प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कर्मियों को दौड़ा -दौड़ा कर पीटने के मामले में 3 आरोपित पकड़े जा चुके, दबंगई दिखा,अपनों की मुश्किलें में डालते हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बेटा पैदा न करने की माँ को बेरहमी से पिटाई की गवाह बनी मासूम बच्ची,बोली फ्राईपैन और डंडे से पापा ने की पिटाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सिचाई विभाग ने भाजपा विधायक को खुश करने के लिए तोडा लगभग 100 मकानों को, 500 गरीब परिवारों को किया बेघर -देखें वीडियो।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!