Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के कुशासन पर मोहर लगाकर कांग्रेस में विश्वास व्यक्त किया है। यही कारण है कि बडख़ल क्षेत्र की जनता ने बड़े पैमाने पर कांग्रेस को वोट दिया है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बगगा के साथ अपने निवास पर पार्टी कार्यकताओं  से बात करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि वह बडख़ल विधानसभा के हजारों मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को भ्रमित करते हुए 75 पार का नारा दिया था, मगर मतदाताओं ने उनके इस नारे के उलट मतदान किया। यही नहीं प्रदेश की जनता ने भाजपा के सभी बड़े-बड़े मंत्रियों को भी हरा कर स्पष्ट संदेश दिया है कि अब उनका मोदी व मनोहर सरकार से विश्वास उठ चुका है।



कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि हरियाणा में मोदी, अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ताबड़तोड़ रैलिया की हैं, इसके बावजूद भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापिसी नहीं कर पाई है। इससे साफ हो गया है कि भाजपा प्रदेश की जनता के दिलों से उतर चुकी है। हालात इस कदर बदत्तर हुए हैं कि जनता ने भाजपा को 75 पार तो क्या, 40 सीटों पर ही समेट दिया है। इससे यह भी साबित हो गया है कि प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में थी और इसलिए कांग्रेस को बड़े पैमाने पर जिताया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में कांग्रेस को मात्र 15 सीटें ही हासिल हुई थीं, मगर इस बार जनता ने उन्हें आपार प्यार देते हुए 31 सीटों पर जीत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी व  इस जनादेश का सम्मान करते हुए जनता के  लिए भरपूर संघर्ष करेगी। वह पूरे प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हैं और बडख़ल क्षेत्र की जनता के हितों के लिए दिन-रात संघर्ष करेंगे। लोगों के बीच रहते हुए उनके दुख-सुख के साथी रहेंगे। वह और उनका परिवार हमेशा से बडख़ल क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पित रहा है और रहेगा। विजय प्रताप ने एक बार फिर से बडख़ल क्षेत्र के मतदाताओं का दिल से धन्यवाद किया है।

Related posts

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा हैं जो बरामद की गई पिस्तौल से दोस्त के कत्ल का बदला लेना चाहता था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने नवरात्रों, दर्जनों मीट की दुकानों को बंद कराए जालियों सहित मुर्गे -मुर्गियों को किया जब्त।

Ajit Sinha

एनआईटी डीसीपी विक्रम कपूर ने आज 67 पुलिस कर्मियों का किया फेरबदल, सभी स्तर के पुलिस कर्मचारी शामिल।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!