Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

नगर निगम कमिश्नर सोनल गोयल  ने आज राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल ने आज यहां राजा नाहर सिंह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के चल रहे आधुनिकिकरण के कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण करने वाली कम्पनी को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 115 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना का लगभग 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

निगमायुक्त ने चल रहे कार्य पर सन्तोष व्यक्त करते हुए स्टेडियम के माॅडल का अवलोकन भी किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को इसी परिसर में कुछ अन्य महत्वपूर्ण खेल सुविधाएं जैसे कि टेबल टेनिस, बैडमिन्टन व कुश्ती आदि का भी प्रावधान करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर हरियाणा सरकार को भेजने के निर्देश दिए, जिससे कि क्षेत्र के युवाओं को उत्तम स्तर के प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।



निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त के साथ मुख्य अभियन्ता डी.आर.भास्कर, अधीक्षण अभियन्ता बीरेन्द्र कर्दम, कार्यकारी अभियन्ता संजीव कुमार गुप्ता,सहायक अभियन्ता खेम चन्द, निर्माण कम्पनी मैसर्स रणजीत बिल्डकाॅन लिमिडेट के प्रोजैक्ट डायरैक्टर एस.एन.सिंह, परियोजना वास्तुकार आई.चिस्ती और प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट कमेटी की और से फैज़ल खान भी उपस्थित थे।

Related posts

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से फरीदाबाद हाई अलर्ट पर, 14 गांवों में बाढ़ का खतरा : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन (एमआरईआई) की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, करीब 37 सौ लोगों ने कराई जांच

Ajit Sinha

8 अक्टूबर को होने वाली मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने किए तीन स्तरीय सुरक्षा इंतजाम’

Ajit Sinha
error: Content is protected !!